हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
19:5522 नव॰

पाक के लिए नई मुसीबत लाएगा Imran Khan की 'हकीकी आजादी', गृहयुद्ध के बन रहे हालात

imran khan
WhatsApp ↗
कुछ महीने पहले अपनी कुर्सीं गंवाने के बाद इमरान खान की छटपटाहट बढ़ गई है। जिसके बाद लाहौर से इस्लामाबाद के लिए वो बहुप्रतिक्षित 'हकीकी आजादी' मार्च की शुरुआत कर चुके हैं। इस मार्च में वो पाक पीएम शहबाज शरीफ के अलावा सेना और आईएसआई को निशाना बना रहे हैं। इमरान ने अपना मकसद हालांकि पाकिस्तानी आवाम की बेहतरी और पत्रकार अरशद शरीफ के हत्यारों को सजा दिलाना बताया हो लेकिन, यह जगजाहिर है कि वो देश में मध्यावधि चुनाव और आर्मी चीफ की नई नियुक्ति नहीं होने देना चाहते। इमरान के कदम पर सेना भी सख्ती के मूड में आ गई है और इशारों ही इशारों में इमरान को सबक सिखाने के मूड में है। साफ है अभी-अभी बाढ़ की त्रासदी झेल चुका पाकिस्तान अब गृहयुद्ध की तरफ बढ़ रहा है। इमरान खान ने देश पर "राजनीतिक दबाव" बनाये रखने के लिए आईएसआई चीफ को दोषी ठहराया और आरोप लगाया कि आईएसआई देश की जनता को धोखे में रख रही है। बता दें कि हाल ही में पाकिस्तान के इतिहास में पहली बार आईएसआई चीफ ने प्रेस कांफ्रेंस की थी। उन्होंने इमरान खान पर बड़े आरोप लगाए और कहा कि अपनी कुर्सी बचाने के लिए इमरान खान ने आर्मी चीफ को पद पर बने रहने का ऑफर दिया था। सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा के बारे में बोलते हुए पीटीआई चीफ खान ने कहा कि ये अधिकारी संस्था की छवि खराब कर रहे हैं। आतंकियों पर बैन लगाने में फेल रहा UNSC, आड़े आई राजनीति; विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने खूब सुनाया राजनीतिक जानकार मानते हैं कि इमरान खान सत्ता पाने की लगातार कोशिश में हैं। वो चाहते हैं कि पाकिस्‍तानी पत्रकार अरशद शरीफ की केन्‍या में रहस्‍यमय मौत के बाद पाकिस्तानी आवाम की भावनाओं का इस्‍तेमाल करके आर्मी चीफ जनरल बाजवा और पीएम शहबाज शरीफ की सरकार पर दबाव बनाया जाए। दूसरी ओर सेना भी इमरान खान को करारा जवाब देने के लिए कमर कस चुकी है।  
← पिछली खबरNZ vs SL T20 World Cup 2022: ग्लेन फिलिप्स ने दिखाया कैसे बचें मांकड़िंग रनआउट से, फैन हो जाएंगे आप भी- Videoअगली खबर →Major Sanjay Chauhan का शौर्य चक्र बलिदान की अप्रतिम गाथा, रणभूमि में 17 आतंकियों को सुलाया था मौत की नींद
KEEP READING

आगे क्या पढ़ें

VIDEO: डॉ जयशंकर बाइडन की विदाई पर सिडनी में हुए सवाल पर बोले- विदेश मंत्री के रूप में मौन रहना गलती...; डोनाल्ड ट्रंप के अंतिम कार्यकाल में चार साल भारत-अमेरिका संबंध कैसे होंगे?01

VIDEO: डॉ जयशंकर बाइडन की विदाई पर सिडनी में हुए सवाल पर बोले- विदेश मंत्री के रूप में मौन रहना गलती...; डोनाल्ड ट्रंप के अंतिम कार्यकाल में चार साल भारत-अमेरिका संबंध कैसे होंगे?

Israel Hamas War का 14वां दिन, गाजा पट्टी में तबाही के मंजर, PM Modi Palestine के साथ! राष्ट्रपति अब्बास से कहा- मानवीय सहायता भेजना जारी रखेगा भारत02

Israel Hamas War का 14वां दिन, गाजा पट्टी में तबाही के मंजर, PM Modi Palestine के साथ! राष्ट्रपति अब्बास से कहा- मानवीय सहायता भेजना जारी रखेगा भारत

Israel Hamas War: इजरायल पर हमास के बाद हिजबुल्ला का हमला, रॉकेट के बाद मोर्टार के हमलों से थर्राई यहूदियों की धरती03

Israel Hamas War: इजरायल पर हमास के बाद हिजबुल्ला का हमला, रॉकेट के बाद मोर्टार के हमलों से थर्राई यहूदियों की धरती

महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राजघाट पहुंचे जी20 नेता04

महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राजघाट पहुंचे जी20 नेता

यूक्रेन संकट को लेकर अलग-थलग पड़े रूस और चीन: ईयू अधिकारी05

यूक्रेन संकट को लेकर अलग-थलग पड़े रूस और चीन: ईयू अधिकारी

ISRO, भारत के पहले सूर्य मिशन के प्रक्षेपण के लिए तैयार06

ISRO, भारत के पहले सूर्य मिशन के प्रक्षेपण के लिए तैयार

KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।