हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
17:5822 नव॰

IND vs BAN T20 World Cup: बांग्लादेश के खिलाफ ऋषभ पंत की एंट्री पक्की? इस वजह से कट सकता है दिनेश कार्तिक का पत्ता

team_india_
WhatsApp ↗
IND vs BAN T20 World Cup: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 में रविवार (30 अक्टूबर) को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच मैच खेला गया। दक्षिण अफ्रीकी पारी के दौरान विकेटकीपिंग के समय दिनेश कार्तिक पीठ दर्द से परेशान नजर आए थे, जिसके बाद उन्हें मैदान छोड़कर जाना पड़ा था और उनकी जगह ऋषभ पंत ने विकेटकीपिंग की थी। अब भारत को अपना अगला मुकाबला 2 नवंबर को बांग्लादेश के खिलाफ एडिलेड में खेलना है, जहां दिनेश कार्तिक का खेलना फिलहाल काफी मुश्किल नजर आ रहा है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली हार के बाद भुवनेश्वर कुमार ने भी दिनेश कार्तिक की चोट पर अपडेट दिया था। T20 WC: केएल राहुल और अश्विन को बाहर कर इन दो खिलाड़ियों को मिले मौका, हरभजन सिंह ने लगाई रोहित शर्मा से गुहार मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेन्स में भुवी ने कहा, 'उसको (दिनेश कार्तिक) बैक में कुछ दिक्कत थी और मैं मैच के बाद उससे मिला नहीं हूं। हम जब होटल लौटेंगे तो मैं उससे बात करूंगा और फिर फीजियो की रिपोर्ट का इंतजार करेंगे हम।' दिनेश कार्तिक की इंजरी को लेकर अभी तक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की ओर से कोई अपडेट नहीं आया है।  
← पिछली खबरदीवार घड़ी बनाने वाले Oreva Group को कैसे मिला मोरबी पुल की मरम्मत का ठेका? अब जांच के दायरे मेंअगली खबर →तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर पर Rahul Gandhi का तंज, क्या विपक्षी एकता के रास्ते में बनेगा बाधा?
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।