LIVE NEWSROOM खबरें लगातार अपडेट हो रही हैं
रविवार, 23 अगस्त 2026
24×7 DIGITAL HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

LIVE SIGNALON AIR
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
LIVE
09:0723 अग॰

IND vs NZ : India के लिए बुरी खबर, पहला मैच हारने के बाद अब दूसरे वनडे पर बारिश का साया

india
न्यूजीलैंड ने India को पहले वनडे मैच में 7 विकेट से हराकर दमदार अंदाज में सीरीज की शुरुआत की है। तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच रविवार (27 नवंबर) को हैमिल्टन के सेडॉन पार्क में खेला जाएगा। भारत के लिए सीरीज में बने रहने के लिए ये मैच जीतना काफी जरूरी है। टी20 सीरीज में बारिश की वजह से मैच प्रभावित हुआ था और अब वनडे सीरीज के दूसरे मैच पर भी बारिश का साया है। वनडे विश्व कप को शुरू होने में सिर्फ 11 महीने बचे हैं, ऐसे में दोनों ही टीमें अपनी परफेक्ट प्लेइंग इलेवन की तलाश में है। भारत को पहले वनडे में हार मिली थी, टॉम लैथम और केन विलियमसन ने दोहरी शतकीय साझेदारी करते हुए भारत को पटखनी दी थी। हैमिल्टन में रविवार को होने वाले मुकाबले के दौरान मौसम खराब रहने वाला है। जोकि फैंस के लिए अच्छी खबर नहीं है। रविवार के दिन तापमान 16 से 18 डिग्री के बीच रहेगा। दोपहर में बारिश की संभावना भी है। पूर्वानुमान के अनुसार, दिन में बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ 19 प्रतिशत संभावना के साथ 4 घंटे तक 10.7 मिमी बारिश की संभावना है। इस दौरान तेज हवा और मौसम ठंडा रहेगा। IND vs NZ: न्यूजीलैंड ने पहले ODI मैच में भारत को दी शिकस्त पिच रिपोर्ट न्यूजीलैंड में मौजूद अन्य पिचों की तरह सेडन पॉर्क की पिच भी बल्लेबाजों के लिए मददगार रहती है। पहले वनडे मैच की तरह इस मैच में भी खूब रन बनने वाले हैं। तेज गेंदबाजों को भी मदद मिलेगी। टीमें इस प्रकार हैं : भारत: शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, शाहबाज अहमद, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, दीपक चाहर, अर्शदीप सिंह, शार्दुल ठाकुर और उमरान मलिक। न्यूजीलैंड: केन विलियमसन (कप्तान), फिन एलेन, डेविन कॉनवे, टॉम लैथम, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, टिम साउदी, मैट हेनरी, एडम मिल्ने, जिमी नीशाम, मिशेल सैंटनर और लॉकी फर्ग्यूसन।
← पिछली खबरघायल हूं, जान पर है खतरा फिर भी लॉन्ग मार्च को संबोधित करने जाऊंगा, Imran Khan ने भरी हुंकारअगली खबर →Gujarat Polls: गुजरात में ओवैसी की एंट्री बढ़ाएगी कांग्रेस की धड़कनें, मुस्लिम वोट पर केजरीवाल की भी नजर
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।