हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
17:5122 नव॰

IND vs PAK T20 WC 2022: ओ विराट, जरा बाबर की तरह स्ट्रेट ड्राइव मारकर दिखाओ, पाकिस्तानी फैन ने लिए किंग कोहली के मजे

virat
WhatsApp ↗
IND vs PAK T20 WC 2022: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और स्टार क्रिकेटर विराट कोहली शुक्रवार को जब प्रैक्टिस के लिए मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में नहीं गए तो उनके फैन्स निराश होकर घर पहुंचे थे। लेकिन शनिवार को जब यह स्टार बल्लेबाज प्रैक्टिस के लिए एमसीजी पहुंचा तो करीब 1000 इंडियन फैन्स के चेहरे खुशी से चमक उठे। जैसे ही कोहली ट्रेनिंग मैदान पर उतरे, इन फैन्स ने जोर से चिल्लाकर अपनी खुशी जाहिर की। कोहली ने गार्ड पहने और अपना नेट सेशन शुरू कर दिया। भारतीय फैन्स के बीच काफी संख्या में पाकिस्तानी समर्थक भी मौजूद थे, जिसमें से एक ने कुछ मजाकिया छींटाकशी करने की कोशिश की। उसने कहा, 'ओ विराट, ओ विराट, जरा बाबर आजम की तरह स्ट्रेट ड्राइव मारके दिखाओ।' वहीं कुछ पाकिस्तानी फैन्स ने एक मिनी स्पीकर लेकर देश के एक बैंड का देशभक्ति गाना 'दिल दिल पाकिस्तान' गाना शुरू कर दिया। सुपरस्टार की टीम में भुवनेश्वर कुमार को देखना काफी मुश्किल है, लेकिन एक ग्रुप ने आशा भोंसले के 1960 के मशहूर गाने 'परदे में रहने दो' की तर्ज पर गाते हुए कहा, 'भुवी को खेलने दो, भुवी को ना छुपाओ। क्या बाबर आजम को है अपने मिडिल ऑर्डर पर भरोसा?, हाईवोल्टेज मैच से पहले दिया बयान ' पूर्व भारतीय कप्तान के श्रीकांत को कुछ लोगों ने घेर लिया जिसमें से कुछ उनके साथ 'सेल्फी' खिंचवाना चाहते थे। श्रीकांत यहां मेजबान प्रसारक की क्षेत्रीय (तमिल) कमेंटरी टीम के साथ पहुंचे हैं। श्रीकांत को इन लोगों को बताना पड़ा कि उन्हें एक शो रिकॉर्ड करना है।  
← पिछली खबरAsaduddin Owaisi दे रहे PM मोदी को बधाई, मुसलमानों के मुद्दों पर कर दी सरकार पर चढ़ाईअगली खबर →Imran Khan की बढ़ती मुश्किलें, अब 'हत्या की कोशिश' का मामला दर्ज;
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।