LIVE NEWSROOM खबरें लगातार अपडेट हो रही हैं
रविवार, 23 अगस्त 2026
24×7 DIGITAL HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

LIVE SIGNALON AIR
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
LIVE
10:0623 अग॰

IND vs SA T20 WC: बाबर आजम के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी करने से मात्र एक कदम दूर रोहित शर्मा

rohit sharma
IND vs SA T20 WC:  भारत को आज टी20 वर्ल्ड कप 2022 में अपना तीसरा मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ पर्थ में खेलना है। इस मुकाबले में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के पास बाबर आजम के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी करने का शानदार मौका है। अगर रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम आज साउथ अफ्रीका को चित करने में कामयाब रहती है तो बतौर कप्तान रोहित शर्मा एक साल में सबसे अधिक मैच जीतने वाले खिलाड़ियों की सूची में बाबर आजम की बराबरी कर लेंगे। बाबर आजम ने यह रिकॉर्ड 2021 में बनाया था। टी20 वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले रोहित शर्मा के नाम इस साल 17 जीत दर्ज थी। टूर्नामेंट के दौरान भारत ने सबसे पहले पाकिस्तान को धूल चटाई और फिर नीदरलैंड्स को रौंदा। इस दो जीत के साथ रोहित के नाम साल 2022 में 19 जीत दर्ज हो गई है। अगर रोहित की कप्तानी में आज भारत साउथ अफ्रीका को मात देता है तो वह बाबर आजम की 20 जीत की बराबरी कर लेंगे। बता दें, इस सूची में तीसरा नाम भारतीय पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का है। धोनी की अगुवाई में भारत ने 2016 में 15 मैच जीते थे। इसके अलावा रोहित शर्मा के पास आज टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल (965) को भी पछाड़ने का मौका है। नीदरलैंड्स के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेलने के बाद रोहित के नाम वर्ल्ड कप में 904 रन हो गए हैं। Bollyball टूर्नामेंट फाइनल : मां नेतुला टीम ने लहराया कामयाबी का परचम अगर रोहित आज साउथ अफ्रीका के खिलाफ 62 रन बनाते हैं तो वह टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी बन जाएंगे। इस सूची में उनके ऊपर हमवतन विराट कोहली और महेला जयवर्धने हैं।  
← पिछली खबरBollyball टूर्नामेंट फाइनल : मां नेतुला टीम ने लहराया कामयाबी का परचमअगली खबर →T20 WC: क्यों बाबर आजम की अगुवाई वाली पाकिस्तान टीम के लिए महत्वपूर्ण है आज का दिन?
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।