हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
18:5122 नव॰

India ने UN को 30.54 मिलियन डॉलर का भुगतान किया

india
WhatsApp ↗

India, भारत ने संयुक्त राष्ट्र के बजट में 2023 के लिए 30.54 मिलियन डॉलर का वार्षिक योगदान दिया है। यह जानकारी संयुक्त राष्ट्र के एक प्रवक्ता ने दी। महासचिव एंतोनियो गुटारेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने सोमवार को कहा कि भारत उन 43 देशों में शामिल है, जिन्होंने अब तक बजट में अपने हिस्से का भुगतान किया है। यूएन के मुताबिक शुक्रवार को भारत का योगदान मिला। कुल 3.217 अरब डॉलर के बजट में भारत की हिस्सेदारी 1.044 फीसदी आंकी गई है।

samanyu college add हालांकि यह 33.592 मिलियन डॉलर बनता है, इसे 3.052 मिलियन डॉलर का क्रेडिट दिया जाता है, जो संयुक्त राष्ट्र अपने भारतीय कर्मचारियों से उन आयकरों के एवज में एकत्र करता है, जिन्हें उन्हें चुकाना पड़ता। 193 सदस्य देशों में से प्रत्येक के लिए बजट आकलन की दर सकल राष्ट्रीय आय, कर्ज का बोझ और प्रति व्यक्ति आय के आधार पर आधारित है। हालांकि भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होने का दावा करता है, लेकिन प्रति व्यक्ति आय कम होने से इसकी भुगतान करने की क्षमता कम हो जाती है। santosh add यह विकासशील देशों ब्राजील 2.013 प्रतिशत या मैक्सिको के 1.221 प्रतिशत की तुलना में कम है। अमेरिका संयुक्त राष्ट्र के कुल बजट का 22 प्रतिशत योगदान करता है। इसके बाद चीन 15.254 प्रतिशत या 490.83 मिलियन का योगदान करता है। ब्रिटेन, जिसकी अर्थव्यवस्था का आकार भारत से आगे निकल गया था, ने 140.775 मिलियन डॉलर या 4.375 प्रतिशत का भुगतान किया, जो कि पांचवां सबसे बड़ा योगदानकर्ता है। जापान तीसरा और जर्मनी का स्थान चौथा है। santosh add संयुक्त राष्ट्र के मुख्य बजट के अलावा, देशों को पूंजी, शांति-स्थापना और अंतर्राष्ट्रीय न्यायाधिकरणों के बजट के समान सूत्रों के आधार पर भी योगदान देना होता है।
← पिछली खबरGurugram Shopping Mall की Parking में नशीला पानी पिलाकर महिला से रेपअगली खबर →Karnataka High Court, बेरोजगार व्यक्ति गुजारा भत्ता देने के लिए नौकरी ढूंढें
KEEP READING

आगे क्या पढ़ें

VIDEO: डॉ जयशंकर बाइडन की विदाई पर सिडनी में हुए सवाल पर बोले- विदेश मंत्री के रूप में मौन रहना गलती...; डोनाल्ड ट्रंप के अंतिम कार्यकाल में चार साल भारत-अमेरिका संबंध कैसे होंगे?01

VIDEO: डॉ जयशंकर बाइडन की विदाई पर सिडनी में हुए सवाल पर बोले- विदेश मंत्री के रूप में मौन रहना गलती...; डोनाल्ड ट्रंप के अंतिम कार्यकाल में चार साल भारत-अमेरिका संबंध कैसे होंगे?

Israel Hamas War का 14वां दिन, गाजा पट्टी में तबाही के मंजर, PM Modi Palestine के साथ! राष्ट्रपति अब्बास से कहा- मानवीय सहायता भेजना जारी रखेगा भारत02

Israel Hamas War का 14वां दिन, गाजा पट्टी में तबाही के मंजर, PM Modi Palestine के साथ! राष्ट्रपति अब्बास से कहा- मानवीय सहायता भेजना जारी रखेगा भारत

Israel Hamas War: इजरायल पर हमास के बाद हिजबुल्ला का हमला, रॉकेट के बाद मोर्टार के हमलों से थर्राई यहूदियों की धरती03

Israel Hamas War: इजरायल पर हमास के बाद हिजबुल्ला का हमला, रॉकेट के बाद मोर्टार के हमलों से थर्राई यहूदियों की धरती

महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राजघाट पहुंचे जी20 नेता04

महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राजघाट पहुंचे जी20 नेता

यूक्रेन संकट को लेकर अलग-थलग पड़े रूस और चीन: ईयू अधिकारी05

यूक्रेन संकट को लेकर अलग-थलग पड़े रूस और चीन: ईयू अधिकारी

ISRO, भारत के पहले सूर्य मिशन के प्रक्षेपण के लिए तैयार06

ISRO, भारत के पहले सूर्य मिशन के प्रक्षेपण के लिए तैयार

KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।