LIVE NEWSROOM खबरें लगातार अपडेट हो रही हैं
सोमवार, 24 अगस्त 2026
24×7 DIGITAL HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

LIVE SIGNALON AIR
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
LIVE
21:3724 अग॰

IND vs BAN: पुजारा-अय्यर ने खोल दिए बांग्लादेशी गेंदबाजों के धागे, चटगांव टेस्ट के पहले दिन टीम इंडिया की बल्ले-बल्ले

pujara
India vs Bangladesh: चेतेश्वर पुजारा (90) और युवा बल्लेबाज श्रेयस अय्यर (नाबाद 82) की शानदार अर्धशतकीय पारियों की बदौलत भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन बुधवार को खराब शुरुआत से संभलकर छह विकेट खोकर 278 रन बना लिए. भारत ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. भारत ने ठोस शुरुआत करते हुए ओपनिंग साझेदारी में 41 रन जोड़े, लेकिन इसके बाद भारत ने 48 रन तक जाते-जाते तीन विकेट गंवाए. पुजारा-अय्यर ने खोल दिए बांग्लादेशी गेंदबाजों के धागे भारत का चौथा विकेट 112 के स्कोर पर गिरा, लेकिन इसके बाद पुजारा और अय्यर ने पांचवें विकेट के लिए 149 रनों की बड़ी साझेदारी की. भारत ने दिन के अंतिम ओवरों में पुजारा और अक्षर पटेल के विकेट गंवाए और भारत का स्कोर छह विकेट पर 278 रन हो गया. अक्षर के विकेट के साथ चटगांव टेस्ट का पहला दिन अपने अंजाम पर पहुंचा. यह सेशन पूरी तरह से भारत के नाम जा रहा था, लेकिन दूसरी नई गेंद बांग्लादेश के लिए अंधेरे में सूरज की किरण बनकर आई. चटगांव टेस्ट के पहले दिन टीम इंडिया की बल्ले-बल्ले साल 2019 से अपने पहले शतक की तलाश कर रहे पुजारा 90 तक पहुंचने के बाद बोल्ड हुए और अक्षर अंतिम गेंद पर LBW हो गए. बीच में श्रेयस के बोल्ड होने पर बेल्स का न गिरना भारत के काम आया वरना इस समय स्कोर 278/7 होता. 82 रन बनाकर श्रेयस नाबाद हैं और भारत चाहेगा कि वह अपना शतक पूरा करते हुए कम से कम लंच तक बल्लेबाजी करें. IND vs BAN: रोहित शर्मा की चोट से खत्म हुई टीम इंडिया की ये बड़ी टेंशन तैजुल इस्लाम सबसे सफल गेंदबाज रहे बांग्लादेश की ओर से तैजुल इस्लाम सबसे सफल गेंदबाज रहे. एक-तिहाई ओवर डालते हुए इस गेंदबाज ने तीन बड़े बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया और बांग्लादेश को मैच में ज्यादा पीछे होने नहीं दिया. वह कल सुबह विकेटों के आंकड़े को आगे बढ़ाना चाहेंगे. मेहदी हसन मिराज ने भी दो सफलताएं अर्जित कीं. यह अंतिम विकेट बांग्लादेश को खुशी जरूर देगा, लेकिन आसान कैच छोड़ना उनके कोच को कतई रास नहीं आया होगा.  
← पिछली खबरIndia China clash: तवांग झड़प के बीच केजरीवाल का मोदी सरकार से सवाल, चीन के साथ व्यापार बंद क्यों नहीं करते?अगली खबर →Nikki Neisler: सेंसेशन बनी खेत में काम करने वाली लड़की, फोटो देखकर बोल उठेंगे- भाई! ये झूठ बोल रही
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।