हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
15:3622 नव॰

Rohit Sharma को कभी क्रिकेट किट खरीदने के लिए बेचना पड़ा दूध, आज हैं अकूत संपत्ति के मालिक

rohit
WhatsApp ↗
Indian Cricket Team Captain Rohit Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा की लोकप्रियता बहुत अधिक है। वह ब्रांड्स के बीच सबसे अधिक चर्चित नामों में से एक हैं। इंस्टाग्राम पर 27.2 मिलियन, फेसबुक पर 20 मिलियन और ट्विटर पर 21.6 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स वाले रोहित शर्मा की सोशल मीडिया पर भी बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है। CAKnowledge के अनुसार, साल 2023 में रोहित शर्मा की कुल संपत्ति लगभग 214 करोड़ रुपए है। हालांकि, यह बहुत कम लोगों को मालूम होगा कि वर्तमान में अकूत संपत्ति के मालिक रोहित शर्मा ने एक समय अपनी क्रिकेट किट का जुगाड़ करने के लिए दूध भी बेचा था। यह जानकारी रोहित शर्मा के मित्र और पूर्व क्रिकेटर प्रज्ञान ओझा ने जियो सिनेमा (Jio Cinema) को दिए एक इंटरव्यू में साझा की है। साल बदले-कोच बदले, नहीं बदला परिणाम, बड़े मैंचों में टेंशन देता खास स्‍पेल इंटरव्यू के दौरान आईपीएल गवर्निंग काउंसिल के सदस्य और भारत के पूर्व बाएं हाथ के स्पिनर प्रज्ञान ओझा ने रोहित शर्मा के साथ अपनी शुरुआती बातचीत को याद किया। प्रज्ञान ने बताया कि भारतीय कप्तान एक साधारण पृष्ठभूमि से आए और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसे बड़ा बना दिया। प्रज्ञान ओझा और रोहित शर्मा एक-दूसरे को उनके आयु-वर्ग क्रिकेट के दिनों से जानते हैं। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2008 के उद्घाटन संस्करण में दोनों डेक्कन चार्जर्स के लिए भी साथ खेले।  
← पिछली खबरऐश्वर्या राय से होती थी तुलना, चार साल तक अपने पैरों पर खड़ी नहीं हो पाई थी Salman Khan की ये हीरोइन!अगली खबर →Rahul Gandhi Disqualified: राहुल गांधी की सांसदी जाने पर अमेरिका की भी नजर, पहली बार सामने आया ये बयान
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।