राजनीति
Rahul Gandhi Disqualified: राहुल गांधी की सांसदी जाने पर अमेरिका की भी नजर, पहली बार सामने आया ये बयान

America On Rahul Gandhi: राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की सूरत कोर्ट के आदेश के बाद लोकसभा सदस्यता रद्द हो गई है। इसे लेकर कांग्रेस का संसद से लेकर सड़क तक संग्राम जारी है। कई विपक्षी दलों का भी कांग्रेस को साथ मिला है। अमेरिका का भी इस पर बयान सामने आया है। अमेरिका का कहना है कि कानून के शासन और न्यायिक स्वतंत्रता के लिए सम्मान किसी भी लोकतंत्र की आधारशिला है।
अमेरिका ने दी राहुल गांधी मामले में प्रतिक्रिया
अमेरिका के उप प्रवक्ता वेदांत पटेल ने राहुल गांधी मामले में एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि अभिव्यक्ति की आजादी के साथ ही लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए सिद्धांतों को दिखाना जरूरी है। पूरे मामले पर अमेरिका की नजर है। जब उनसे सवाल किया गया कि क्या वह इस मामले में भारत या राहुल गांधी से बातचीत कर रहा है तो उन्होंने कहा कि फिलहाल इस पर कुछ नहीं कहा जा सकता है।
DA में इजाफा होने के बाद केंद्रीय कर्मचारियों को मिली एक और खुशखबरी, HRA में होगा इजाफा, कंफर्म हुई तारीख
सूरत कोर्ट के आदेश के बाद अयोग्य घोषित
राहुल गांधी को सूरत की एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट ने 2019 के मानहानि के एक मामले में दोषी ठहराते हुए 2 साल की सजा सुनाई थी। सजा के अगले ही दिन लोकसभा सचिवालय की ओर से राहुल गांधी की अयोग्यता का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया। अब उन्हें सरकारी बंगला भी खाली करने को नोटिस भेजा जा चुका है।
KEEP READING
आगे क्या पढ़ें
01कांग्रेस नेता डॉ यासमीन राव का इस्तीफा, जिला अध्यक्ष को हटाना पड़ा महंगा
02विधानसभा चुनाव परिणाम पर ओवैसी की प्रतिक्रिया, लोगों का जताया आभार
03तेलंगाना में कांग्रेस को बढ़त, पार्टी में जश्न का माहौल
04कुमारास्वामी के घर पर हो रही थी बिजली चोरी, पकड़े जाने पर बोले 'मै जुर्माना भर दूंगा'
05'मैं महज शिकायतकर्ता', लोकपाल की CBI जांच के आदेश पर बोले निशिकांत दुबे
06