भारत
भारतीय रेलवे और Indian Post ने मिलाए हाथ, घर बैठे कराएं पार्सल बुकिंग की सौगात, डाक विभाग कलेक्ट करेगा सामान
Indian Post ने उत्तर प्रदेश के नागरिकों को सौगात दी है। अब घर बैठे पार्सल की बुकिंग कराएं। डाक विभाग के कर्मचारी घर से सामान कलेक्ट करेंगे। आरडीएसओ में Indian Railways एवं डाक विभाग की ज्वाइंट पार्सल प्रोडक्ट (जेपीपी) की मंगलवार को हुई बैठक में एक अहम निर्णय लिया गया है। इसके तहत अब किसी व्यक्ति को अपने सामान की बुकिंग के लिए पार्सल घर जाने की कोई आवश्यकता नहीं होगी। घर बैठे ही अब लोग अपने सामान की बुकिंग कराकर भेज सकेंगे। डाक विभाग और रेलवे मिलकर अब इसके लिए काम करेंगे।
उत्तर रेलवे की सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा ने बताया कि रेलवे और डाक विभाग ने एक ज्वाइंट पार्सल प्रोडक्ट प्रणाली तैयार की है। इससे अब पार्सल की बुकिंग घर बैठे ऑनलाइन की जा सकेगी। इन बुक किए गए पार्सलों को डाक विभाग एकत्र करेगा और रेलवे इसको गंतव्य तक पहुंचाएगा।
उन्होंने बताया कि बैठक में प्रणाली की पारदर्शिता और संचालन को लेकर मंथन हुआ, साथ ही ज्वाइंट वेबसाइट और एप बनाने, पार्सल के शुल्क निर्धारण, पार्सल की वर्तमान स्थिति की सही सूचना, रिसीविंग-डिलीवरी जैसे मुद्दों पर भी विमर्श हुआ। व्यापारियों को भी इस नई व्यवस्था के बारे में जानकारी दी गई।
उन्होंने बताया कि बैठक में उत्तर रेलवे, पूर्वोत्तर रेलवे, उत्तर मध्य रेलवे के जीएम और डीआरएम समेत कई अधिकारी उपस्थित रहे। इसके अलावा बैठक में चीफ पोस्ट मास्टर जनरल समेत डाक विभाग के अधिकारी और व्यापारी उपस्थित रहे।
KEEP READING
आगे क्या पढ़ें
Anil Bishnoi: काशी की गलियों से निकला युवा पूर्वोत्तर की वादियों में निखारेगा हुनर, BHU से पढ़ाई के बाद अब सिल्वर स्क्रीन पर दिखेगा कमाल
02कुमार के लाल ने किया कमाल, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मिला प्रथम स्थान
03शङ्कराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती बोले- पार्टियों को वोट देकर गोहत्या का पाप न लें हिन्दू
04Varanasi, आठ ज्योतिर्लिंगों के पैदल दर्शन कर काशी पहुंचा कर्नाटक निवासी पूर्णानंद, स्वागत
05Varanasi, 36वीं वाहिनी पीएसी का 52वॉ संस्थापना दिवस मनाया गया
06