LIVE NEWSROOM खबरें लगातार अपडेट हो रही हैं
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
24×7 DIGITAL HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

LIVE SIGNALON AIR
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
LIVE
07:3311 सित॰

UP Buses in Religious Colour : बसों में बजेंगे भजन, भगवान के चित्रों का अंकन भी होगा

up roadways
UP Buses in Religious Colour : उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसें भी अब धार्मिकता के रंग में रंगी नजर आएंगी। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर ने बताया कि बसों में धार्मिक नगरी से जुड़े चित्र लगाए जाएंगे।  इतना ही नहीं बसों में भगवान राम और भगवान कृष्ण के भजन भी बजाए जाएंगे। जिससे यात्री सफर में भक्तिरस से सराबोर हो सकेंगे। परिवहन मंत्री ने बताया कि बसों में सभी अत्याधुनिक सेवाएं उपलब्ध होंगी। बस के अंदर-बाहर और शीशों पर धार्मिक चित्रण होगा। इन बसों में प्रयागराज जाने वाली बसों पर संगम, कुंभ मेले समेत अन्य का, वाराणसी जाने वाली बसों में भोलेनाथ से संबंधित चित्रों का, मथुरा जाने वाली बसों में भगवान श्रीकृष्ण और उनसे जुड़ी लीलाओं का, चित्रकूट जाने वाली बसों में वहां के धार्मिक स्थलों का चित्रण किया जाएगा। इन सभी बसों में आगे कुछ इस तरह चित्रांकन होगा कि यात्रियों को खुद: ही अहसास हो जाएगा कि यह बसें कहां से आ रही हैं और कहां जाना है। ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर ने बताया कि उदाहरण के तौर पर अगर अयोध्या डिपो की बस वाराणसी जा रही है तो इसके विंड स्क्रीन पर जहां डिपो लिखा होता है वहां पर एक तरफ अयोध्या और दूसरी तरफ वाराणसी के धार्मिक स्थल और भगवान शिव से संबंधित चित्र अंकित कराए जाएंगे।
← पिछली खबरभारतीय रेलवे और Indian Post ने मिलाए हाथ, घर बैठे कराएं पार्सल बुकिंग की सौगात, डाक विभाग कलेक्ट करेगा सामानअगली खबर →Diksha Women Welfare Sodha Sansthan, द्वितीय शाखा का उद्घाटन, 30 छात्रों ने ग्रहण की शिक्षा
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।