हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
19:5122 नव॰

Inflation : बढ़ती महंगाई के बीच सरकारी गोदामों से गेंहू और चावल के स्टॉक घटे

inflation
WhatsApp ↗
Inflation की मार जनता पर पड़ रही है। एक ओर जहां महंगाई बढ़ रही है तो दूसरी ओर सरकारी गोदाम से गेहूं और चावल के स्टॉक धीरे-धीरे कम होते जा रहे हैं। आपको बता दें कि पिछले 5 साल के बीच इस समय गेहूं चावल के स्टॉक सरकारी गोदामों में निचले स्तर पर आ गए हैं। अनाज की कीमत सितंबर में गत 105 महीनों के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (FCI) के आंकड़ों के अनुसार एक अक्टूबर को सार्वजनिक गोदामों में गेहूं और चावल का स्टॉक 11.4 लाख टन था। पिछले साल यह 8.16 लाख टन था। 2017 के बाद से अब तक गेहूं और चावल का स्टॉक सबसे निचले स्तर पर आ गया है। एक अक्टूबर को गेहूं का हिस्सा 22.75 लाख टन रहा। ये छह साल के सबसे निचले स्तर पर था, बल्कि बफर स्टॉक 20.52 लाख टन से थोड़ा अधिक था। हालांकि, चावल का स्टॉक आवश्यक स्तर से लगभग 2.8 गुना अधिक था। 4 साल पहले की तुलना में एशियाई के गोदामों में अनाज कम है। एफसीआई के गोदाम में स्टॉक में गिरावट चिंता का विषय है। नॉन पीडीएस (जन वितरण प्रणाली) और आटे के लिए वार्षिक खुदरा मुद्रास्फीति सितंबर से अब तक उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। ये पिछले 8 महीने में सबसे अधिक है। किसानों ने गेहूं की बुवाई नहीं की है और अगली फसल 15 मार्च के बाद के बाद ही बाजारों में आएगी।
← पिछली खबर'मुल्लाओं भाग जाओ...' Iran में चल रहे प्रदर्शनों में लगाए गए नारेअगली खबर →ब्राउन जंपसूट में भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa ने दिखाया हॉट लुक, देखने से पहले थाम लें दिल
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।