हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
18:0522 नव॰

IPL 2023 CSK vs RR Match Score: महेंद्र सिंह धोनी पर भारी पड़े संजू सैमसन, चेन्नई को हराकर टॉप पर राजस्थान

RR
WhatsApp ↗
IPL 2023 CSK vs RR Match Score: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने धमाकेदार अंदाज में जीत दर्ज की. संजू सैमसन की कप्तानी वाली राजस्थान टीम ने अपने 8वें मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) टीम को 32 रनों से शिकस्त दी. इस जीत के साथ ही राजस्थान टीम 10 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है. उसने अब तक 8 में से 5 मैच जीते हैं. जबकि हार के बाद चेन्नई की टीम तीसरे नंबर पर फिसल गई है. धोनी की कप्तानी वाली सीएसके ने भी अब तक 8 में से 5 मुकाबले जीते हैं. मगर बेहतर नेट रनरेट के चलते राजस्थान टीम टॉप पर है. शिवम और ऋतुराज की पारी बेकार चेन्नई टीम को 203 रनों का टारगेट मिला था, जिसके जवाब में ये टीम 6 विकेट गंवाकर 170 रन ही बना सकी. शिवम दुबे ने 33 गेंदों पर 52 रनों की पारी खेली, जबकि ऋतुराज गायकवाड़ ने 29 गेंदों पर 47 रन बनाए. मगर दोनों टीम को जीत नहीं दिला सके. राजस्थान के लिए स्पिनर एडम जाम्पा ने 3 और आर अश्विन ने 2 विकेट लिए. चेन्नई की पारी के अपडेट्स - चेन्नई टीम ने 124 के स्कोर पर 5वां विकेट गंवाया. एडम जाम्पा ने मोईन अली को अपना तीसरा शिकार बनाया. मोईन 23 रन बनाकर पवेलियन लौटे. - स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने 11वां ओवर किया, जिसमें दो बड़े विकेट झटके. पहले अजिंक्य रहाणे (15) को कैच आउट कराया. इसके बाद अंबाति रायुडू भी बगैर खाता खोले कैच आउट हुए. - चेन्नई टीम ने 69 रनों पर दूसरा विकेट गंवाया. एडम जाम्पा ऋतुराज गायकवाड़ को कैच आउट कराया. गायकवाड़ ने 29 गेंदों पर 47 रन बनाए. - चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत अच्छी हुई, लेकिन उसने 42 रनों पर पहला विकेट गंवा दिया. स्पिनर एडम जाम्पा ने डेवॉन कॉन्वे को कैच आउट कराया. कॉन्वे ने 16 गेंदों पर 8 रन बनाए. https://khaberhindi.com/chennai-super-king-vs-rajasthan-royals/ यशस्वी की पारी ने बदल दिया मैच मैच में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 5 विकेट पर 202 रन बनाए थे. टीम के लिए यशस्वी जायसवाल ने 43 बॉल पर सबसे ज्यादा 77 रनों की पारी खेली. जबकि ध्रुव जुरेल ने 34 और जोस बटलर ने 27 रन बनाए. चेन्नई टीम के लिए तुषार देशपांडे ने 2 विकेट लिए.  
← पिछली खबर'मौत का सौदागर' से 'चाय वाला' तक... PM मोदी के खिलाफ कांग्रेस के 5 विवादित बयान, फिर चुनाव में हुआ ऐसा हालअगली खबर →ऐश्वर्या राय की फिल्म से होगा बड़ा क्लैश, कैसे बचेंगे दबंग खान?
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।