LIVE NEWSROOM खबरें लगातार अपडेट हो रही हैं
सोमवार, 24 अगस्त 2026
24×7 DIGITAL HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

LIVE SIGNALON AIR
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
LIVE
14:0924 अग॰

ऐश्वर्या राय की फिल्म से होगा बड़ा क्लैश, कैसे बचेंगे दबंग खान?

salman khan
जिसका डर था वही हुआ. पठान ने जहां बॉक्स ऑफिस पर 4 साल बाद लौटकर करोड़ों कमाए. वहीं भाईजान इस रेस में पिछड़ते दिख रहे हैं. पठान से मुकाबला तो दूर की बात है, 'किसी का भाई किसी की जान' के लिए बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ की डगर भी मुश्किल नजर आ रही है. छठे दिन फिल्म ने सबसे कम कमाई की. बॉलीवुड के दबंग सलमान की फिल्म का ऐसा हश्र निराशाजनक है. सलमान की फिल्म की सुस्त कमाई रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'किसी का भाई किसी की जान' ने छठे दिन सिर्फ 5 करोड़ ही कमाए हैं. मूवी ने शुक्रवार को 15.81 करोड़, शनिवार को 25.75 करोड़, रविवार को 26.61 करोड़, सोमवार को 10.17 करोड़ और मंगलवार को 6.12 करोड़ का कलेक्शन किया था. बुधवार को फिल्म के बिजनेस में भारी गिरावट दर्ज की गई. 6 दिन में मूवी का कलेक्शन 87.15 करोड़ हो गया है. कमाई की सुस्त रफ्तार को दूसरे वीकेंड में जंप मिलेगा. ये उछाल मूवी को 100 करोड़ पार भी करवा देगा. मगर उसके बाद क्या...? https://khaberhindi.com/presidant-of-india-like-amir-khan-3-idiot/ पहले हफ्ते की निराशाजनक कमाई देखकर कहा जा सकता है सलमान की फिल्म दूसरे वीक में भी कुछ तूफानी नहीं करने वाली है. उल्टा सेकंड मंडे टेस्ट में फिल्म अभी से फेल होती दिख रही है. 'किसी का भाई किसी की जान' के लिए सेकंड वीक निकालना काफी मुश्किल होने वाला है. अफसोस 4 साल बाद पूरे स्वैग के साथ भाईजान ईद पर आए. लेकिन फैंस के अलावा किसी को खुश नहीं कर पाए. मूवी को क्रिटिक्स का अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला है. सलमान के स्टारडम के बलबूते ये फिल्म कमाई कर रही है.
← पिछली खबरIPL 2023 CSK vs RR Match Score: महेंद्र सिंह धोनी पर भारी पड़े संजू सैमसन, चेन्नई को हराकर टॉप पर राजस्थानअगली खबर →पाकिस्तान में सियासी हलचल पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा- 'सरकार को मजबूर नहीं कर सकते'
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।