टेक्नोलॉजी
IRCTC की वेबसाइट डाउन, टिकट बुक नहीं कर पा रहे लाखों लोग; क्या है समाधान

रेल टिकट बुकिंग वाली आईआरसीटीसी की वेबसाइट डाउन चल रही है। इसके चलते रेल सफर के लिए टिकट बुक कराने वाले लोगों को समस्या आ रही है। सुबह करीब 10 बजे यह समस्या शुरू हुई है, जिस पर तकनीकी टीम ने काम करना शुरू कर दिया है। आईआरसीटीसी का कहना है कि कुछ वक्त में ही यह समस्या खत्म हो सकती है। फिलहाल IRCTC की ओर से कस्टमर केयर नंबर दिए हैं, जिन पर कॉल करके ग्राहक अपनी समस्या का समाधान ले सकते हैं। ये नंबर हैं- 14646,0755-6610661 & 0755-4090600। इसके अलावा etickets@irctc.co.in पर मेल भी किया जा सकता है।
आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर विजिट करने पर नोटिफिकेशन दिखता है। इसमें बताया गया है कि मेंटनें ऐक्टिविटी के चलते ई-टिकट सर्विस उपलब्ध नहीं है। कुछ समय बाद प्रयास करें। टिकट कैंसलेशन के लिए कस्टमयर केयर नंबर भी दिए गए हैं। इस बारे में IRCTC ने ट्वीट करके भी जानकारी दी है। आईआरसीटीसी ने बताया, 'तकनीकी कारणों से हमारी टिकट सेवा उपलब्ध नहीं है। समस्या को हल के लिए हमारी तकनीकी टीम जुटी हुई है। जैसे ही यह समस्या खत्म होती है, हम आप लोगों को सूचित करेंगे।'
https://khaberhindi.com/%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%8f-%e0%a4%96%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a4%be-%e0%a4%ac%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%9c%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%a8/
इस बीच रेलवे ने टिकट बुकिंग के लिए कुछ विकल्प भी सुझाए हैं, जहां से यात्रा के टिकट लिए जा सकते हैं। टिकट बुकिंग के लिए यात्री Ask disha विकल्प को चुन सकते हैं। इसके अलावा आईआरसीटीसी के ई-वॉलेट के जरिए भी टिकटों की बुकिंग की जा सकती है। रेलवे स्टेशन पर काउंटर से भी अडवांस बुकिंग और तत्काल टिकट बुकिंग कराई जा सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी की वेबसाइट और ऐप से पेमेंट में दिक्कत आ रही थी। इस समस्या से निपटने के लिए ही वेबसाइट को डाउन किया गया है ताकि तकनीकी खामी को दूर किया जा सके।
KEEP READING
आगे क्या पढ़ें
01क्राफ्टन के इंडिया-कोरिया इंविटेशनल आयोजन की हुई शुरुआत, कंपनी ने भारत में ईस्पोर्ट्स के प्रति जताई प्रतिबद्धता
02अपने भाई-बहनों को उपहार में दें ये 4 बेहतरीन गैजेट!
03आदित्य-एल1 की पृथ्वी की कक्षा से संबंधित तीसरी प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी: इसरो
04एचपी ने हाइब्रिड कार्य अनुभव को शानदार बनाने के लिए नए ड्रैगनफ्लाई लैपटॉप्स पेश किए
05LaserJet Pro MFP 4104 लॉन्च, जानिए कितनी है कीमत और क्या है खास
06