LIVE NEWSROOM खबरें लगातार अपडेट हो रही हैं
सोमवार, 24 अगस्त 2026
24×7 DIGITAL HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

LIVE SIGNALON AIR
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
LIVE
08:4424 अग॰

कटरीना जैसी कामयाब महिला का पति कैसे बनें? एक्टर विकी कौशल ने दिए मजेदार टिप्स

katrina vicky
विकी कौशल और कटरीना कैफ की लव स्टोरी बॉलीवुड की कुछ सबसे खूबसूरत प्रेम कहानियों में गिनी जाती है। दोनों कई मामलों में एक दूसरे के अपोजिट हैं, लेकिन फिर भी दोनों को प्यार हुआ और दोनों दिसंबर 2021 में शादी करके अपनी बाकी की जिंदगी साथ बिताने का फैसला किया। विकी-कटरीना की लव स्टोरी के बारे में अभी भी बहुत सी चीजें सीक्रेट ही हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान विकी कौशल ने उन चीजों के बारे में बताया जो उन्होंने कटरीना कैफ से सीखी हैं। कटरीना से इन चीजों में हेल्प लेते हैं विकी कौशल विकी कौशल ने यह टिप्स दिए कि कैसे किसी कामयाब महिला का अच्छा पति बना जा सकता है। एक्टर ने कहा- कटरीना वैसे तो बहुत सेंसिटिव और इमोशनल है, लेकिन बात जब काम की आती है तो वह बहुत ज्यादा प्रैक्टिकल है। अपने तजुर्बे की वजह से वह ग्राउंड रियलिटी को अच्छी तरह समझती है। विकी ने बताया कि इससे उन्हें मदद मिलती है और यह उनके लिए बहुत बड़े सपोर्ट की तरह है। यह काम किया तो आ जाती है विकी की शामत विकी कौशल ने बताया कि प्रोफेशनल मामलों में उनकी पत्नी कटरीना कैफ एक तथ्य को सिर्फ तथ्य की तरह ही उभारकर सामने रख देती हैं। मजाकिया अंदाज में उन्होंने कहा कि अगर कभी मैंने उसे अपने डांस रिहर्सल की वीडियो दिखा दीं, तो बस फिर मैं गया काम से। विकी ने बताया कि अगर कभी कटरीना अपना पॉइंट ऑफ व्यू रखती हैं तो वह बहुत ध्यान से सुनते हैं, क्योंकि वह बहुत तर्कसंगत बात कह रही होती हैं, जिसमें एक अलग तरह का पॉइंट ऑफ व्यू होता है।   https://khaberhindi.com/aishwariya-rai-trolled-for-her-airport-look/     कैसे बनें एक कामयाब महिला का अच्छा पति? विकी कौशल ने अपने फैंस को ये टिप्स भी दिए कि कैसे एक कामयाब महिला का अच्छा पति बना जाए। एक्टर ने कहा कि इसका राज है एक अच्छा इंसान होना। उन्होंने कहा कि जब दो लोग मिलते हैं तो उन्हें आपस में किसी मिडिल पॉइंट पर रुकना चाहिए। इसमें 'तुम' या 'मैं' का हिसाब नहीं होना चाहिए। एक्टर ने कहा कि रिलेशनशिप में कई बार आपको वो चीजें छोड़ देनी चाहिए जो आप चाहते हैं, या आपको पसंद हैं। क्योंकि चीजें अब सिर्फ 'आपके' बारे में नहीं रहीं। अब चीजें 'आप दोनों' के बारे में हैं।  
← पिछली खबरIRCTC की वेबसाइट डाउन, टिकट बुक नहीं कर पा रहे लाखों लोग; क्या है समाधानअगली खबर →अंजू नहीं अपनाएंगी इस्लाम, नसरुल्लाह ने किए सगाई के इंतजाम
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।