मनोरंजन
क्या बिन शादी प्रेग्नेंट हैं Huma Qureshi? वीडियो देख पूछने लगे यूजर्स, उठाए सवाल
Huma Qureshi अब ओटीटी स्टार बन गई हैं. अपनी खास तरह की बॉडी शेप और वजन को लेकर जिन्हें हमेशा ट्रोल किया जाता था अब बॉलीवुड पर राज कर रही हैं. गैंग्स ऑफ वासेपुर से करियर की शुरुआत करने वाली हुमा ने अब तक कई बेहतरीन परफॉर्मेंसेज दी हैं लेकिन इस बार उन्हें किसी और बात की वजह से परेशान किया जा रहा है.
हुमा कुरैशी की जहां फैन फॉलोइंग बहुत शानदार है वहीं कुछ लोगों ने उनके वजन को लेकर ऐसी बातें कह दीं जिनपर विश्वास करना भी मुश्किल है. हुमा को इस बार बॉडी शेमिंग का शिकार होना पड़ा है. हुमा कुरैशी हाल ही में एक अवॉर्ड फंक्शन में शामिल हुईं जहां उन्हें महारानी में किए गए उनके काम के लिए सम्मानित किया गया. वीडियो में वो काफी खुश दिखाई दीं.
अवॉर्ड फंक्शन में पहुंची हुमा कुरैशी ने ऑफ शोल्डर डीपनेक ब्लाउज के साथ पर्पल कलर की खूबसूरत साड़ी पहनी थी. इस लुक में हुमा बिलकुल कहर ढा रही हैं. हुमा कुरैशी की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. कई लोग उनकी खूबसूरती के कायल हो रहे हैं. एक इंस्टा यूजर ने लिखा लगता है इसकी फिल्म डबल एक्सएल का सीक्वल 4 एक्सएल आ रहा है. वहीं लोग कहने लगे कि पेट कितना अजीब लग रहा है तुम्हारा.
Shri Devi Bony Kapoor: पुण्यतिथि पर महबूबा 'चांदनी' की यादों में खोए हसबैंड बोनी, अनदेखी तस्वीरें शेयर कर जाहिर की फीलिंग्स
कई यूजर्स ने एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी को लेकर भी बात कही. एक शख्स का कहना है कि प्रेग्नेंट लग रही है. वहीं एक और दूसरे यूजर ने पूछा ये प्रेग्नेंट हैं क्या? हुमा कुरैशी की बिन शादी के प्रेग्नेंसी की खबरें तेजी से वायरल हो रही हैं. सोशल मीडिया के दौर में इस तरह की ट्रोलिंग बहुत आम है. कैटरीना कैफ को भी आए दिन इस तरह की ट्रोलिंग का सामना करना ही पड़ता है.
KEEP READING
