हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
18:2322 नव॰

ISRO के Chandrayaan-3 ने चूमी चंदा मामा की धरती, PM ने साउथ अफ्रीका से दी बधाई, दक्षिणी ध्रुव पर लैंडर की सफल सॉफ्ट लैंडिंग

Chandrayaan-3
WhatsApp ↗
Chandrayaan-3 ने चूमी चंदा मामा की धरती, PM ने साउथ अफ्रीका से दी बधाई, दक्षिणी ध्रुव पर लैंडर की सफल सॉफ्ट लैंडिंग। ISRO चीफ ने एस सोमनाथ ने इस ऐतिहासिक मौके पर विक्रम लैंडर के सफल सॉफ्ट लैंडिंग की पुष्टि करते हुए पूरी टीम को बधाई दी। इसरो ने बताया कि साउथ पोल पर पहुंचने वाला पहला देश बनने के अलावा भारत चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला दुनिया का केवल चौथा देश है। खास बात ये भी है कि इसरो की ऐतिहासिक मिशन और उपलब्धि का सााक्षी बनने के लिए वैज्ञानिकों के अलावा बड़ी संख्या में युवा भी इसरो के सेंटर पर मौजूद रहे। ISRO के मून मिशन से जुड़े तमाम वैज्ञानिक इस सफलता से रोमांचित हैं। इसरो चीफ सोमनाथ के आवाहन पर सभी वैज्ञानिकों ने समर्थन और कड़ी मेहनत के लिए आभार प्रकट किया। सभी वैज्ञानिकों ने कहा कि इसरो के मिशन की सफलता पूरी टीम की कड़ी मेहनत का नतीजा है। [caption id="attachment_23345" align="aligncenter" width="1366"]chandrayaan-3 ISRO चीफ सोमनाथ के साथ इसरो के मून मिशन- Chandrayaan-3 से जुड़े वैज्ञानिकों की टीम (वीडियो ग्रैब)[/caption] इस ऐतिहासिक मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग के मामले में भारत दुनिया का पहला देश बना है। ये ऐतिहासिक उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में चांद से जुड़ी तमाम कहानियां बदल जाएंगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि आने वाले दिनों में सौरमंडल की सीमाओं की सामर्थ्य को भी परखने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भविष्य़ के लिए कई बड़े और महत्वाकांक्षी लक्ष्य तय किए हैं। सूर्य के विस्तृत अध्ययन के लिए ISRO आदित्य एल-वन मिशन लॉन्च करेगा। गगनयान के जरिए ह्यूमन स्पेस मिशन की तैयारी हो रही है। पीएम मोदी ने कहा, भारत लगातार साबित कर रहा है कि स्काई इज नॉट दी लिमिट। उन्होंने कहा कि 23 अगस्त की शाम 6.04 बजे की टाइमिंग देशवासियों को हमेशा याद रहेगी। ये दिन संकल्पों को सिद्ध करने का रास्ता दिखाएगा। उन्होंने चंद्रयान-2 की विफलता से सबक लेते हुए चंद्रयान तीन की सफलता के लिए तमाम वैज्ञानिकों को बधाई दी। प्रधानमंत्री ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) को भावी स्पेस मिशन के लिए शुभकामनाएं भी दीं।
← पिछली खबरडीजल चोरी दबाने में जुटे रेलवे यूनियन के नेता, आरपीएफ कर रही मदद अगली खबर →Raksha Bandhan पर बिकेगी किसान राखी, जानें क्या है खास
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।