LIVE NEWSROOM खबरें लगातार अपडेट हो रही हैं
मंगलवार, 25 अगस्त 2026
24×7 DIGITAL HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

LIVE SIGNALON AIR
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
LIVE
01:2125 अग॰

Jharkhand Bird Flu Alert: बोकारो में 400 मुर्गियों की मौत से हड़कंप, पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी

Jharkhand on Alert
Jharkhand Bird Flu Alert: बोकारो में 400 से अधिक मुर्गियों की मौत के बाद झारखंड में अलर्ट जारी किया गया है। बोकारो जिले के सेक्टर 12 के लोहंचल स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में पिछले पांच दिनों में 400 से अधिक मुर्गियां बर्ड फ्लू संक्रमण के कारण मरी हैं, प्रशासन ने इस बात की पुष्टि भी हुई है। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया, बोकारो जिले के एक सरकारी पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू के मामले सामने आने के बाद झारखंड सरकार अलर्ट पर है। मुर्गियों की मौत के बाद जिला पशुपालन विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। पशुपालन विभाग और पोल्ट्री सेक्टर के लोग सक्रिय हो गए हैं, कई टीमें मामले की जांच कर रही हैं। बोकारो के उपायुक्त (डीसी) कुलदीप चौधरी ने बैठक कर लोगों को चिकन खाने से परहेज करने की सलाह दी है। सूत्रों के मुताबिक कमरा नंबर 2 में 298 कड़कनाथ और कमरा नंबर 3 में 186 रोड आइलैंड रेड मुर्गे मर चुके हैं. कोलकाता की लैब में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। जिला पशुपालन अधिकारी मनोज कुमार मणि ने कहा, 'रांची से पशुपालन विभाग की टीम ने मृत मुर्गियों के नमूने लेकर जांच के लिए कोलकाता और मध्य प्रदेश भेजे हैं। इस फार्म पर मुर्गियों की दो प्रजातियां - कड़कनाथ और आरआईआर रखी जाती हैं। दोनों प्रजातियों में मौत हो रही है। जांच में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है।"

क्या है Bird Flu

एवियन इन्फ्लूएंजा को आमतौर पर बर्ड फ्लू कहा जाता है, पक्षियों में होने वाला ये संक्रामक वायरल रोग है। बर्ड फ्लू विशेष रूप से जंगली जल पक्षी जैसे बत्तख और कलहंस में होता है। जंगली पक्षियों में इसके लक्षण दिखते नहीं हैं। वायरस का प्रसार पक्षियों के पंखों या मल के माध्यम से होता है। मुर्गे तक पहुंचने के बाद बर्ड फ्लू तेजी से फैलता है।
← पिछली खबरUttar Pradesh GSDP: योगी सरकार का दावा- राष्ट्रीय विकास दर से आगे निकला UP, ₹ 33.50 लाख करोड़ का निवेश होगाअगली खबर →Air India Flight Sweden डायवर्ट की गई, 300 यात्रियों वाले विमान में तेल रिसाव की खबरें, जानिए अपडेट
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।