LIVE NEWSROOM खबरें लगातार अपडेट हो रही हैं
रविवार, 23 अगस्त 2026
24×7 DIGITAL HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

LIVE SIGNALON AIR
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
LIVE
23:0223 अग॰

Air India Flight Sweden डायवर्ट की गई, 300 यात्रियों वाले विमान में तेल रिसाव की खबरें, जानिए अपडेट

air india
Air India Flight Sweden डायवर्ट की गई। न्यूयार्क से दिल्ली आ रहे एअर इंडिया के विमान को तकनीकी खराबी के कारण स्वीडन के लिए डायवर्ट किया गया। बुधवार को तकनीकी खराबी का पता चलने के बाद स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में फ्लाइट की एहतियातन लैंडिंग करानी पड़ी। फ्लाइट डायवर्ट के मामले में एक सूत्र ने एएनआई को बताया, "बड़ी संख्या में दमकल गाड़ियों के स्टॉकहोम हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद लगभग 300 यात्रियों में भय व्याप्त हो गया।" एअर इंडिया की फ्लाइट एआई 106 में करीब 300 यात्री सवार थे। कॉकपिट क्रू ने घोषणा की कि तकनीकी खराबी के कारण फ्लाइट को स्वीडन के एक हवाई अड्डे पर डायवर्ट किया जा रहा है, जिसके बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। सभी यात्री सुरक्षित हैं। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने कहा कि एअर इंडिया के विमान के इंजन से तेल रिसाव की सूचना मिली है। डीजीसीए ने कहा, "एअर इंडिया की नेवार्क से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट को विमान के इंजन से तेल लीक होने के कारण स्वीडन के स्टॉकहोम की ओर मोड़ दिया गया।" एअर इंडिया के एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया, "नेवार्क से दिल्ली जा रही एअर इंडिया की उड़ान एआई 106 में तकनीकी खराबी आ गई और इसे स्वीडन (स्टॉकहोम) हवाईअड्डे पर सुरक्षित उतारा गया।" उन्होंने कहा, तकनीकी खराबी की सूचना के बाद, उड़ान को स्टॉकहोम की ओर मोड़ दिया गया। स्टॉकहोम हवाई अड्डे पर पहुंचने पर कई फायर टेंडर विमान की ओर दौड़ पड़े। बता दें कि एअर इंडिया ने विशेष रूप से संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए लंबे मार्गों के लिए बोइंग बी-777 विमान तैनात किए हैं। इससे पहले सोमवार को भी एअर इंडिया फ्लाइट डायवर्ट करनी पड़ी थी। ये विमान भी न्यूयॉर्क से दिल्ली आने वाली थी। सोमवार को एअर इंडिया की एक फ्लाइट (AI 102) को मेडिकल इमरजेंसी के चलते लंदन डायवर्ट कर दिया गया था। हीथ्रो हवाईअड्डे पर उतरने के बाद यात्री को लंदन के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।
← पिछली खबरJharkhand Bird Flu Alert: बोकारो में 400 मुर्गियों की मौत से हड़कंप, पूरे प्रदेश में अलर्ट जारीअगली खबर →UP Exam Proxy Students: बलिया में एग्जाम हॉल से हवालात पहुंचे 11 परीक्षार्थी और दो स्कूल प्रबंधक, जानिए पूरा मामला
KEEP READING

आगे क्या पढ़ें

VIDEO: डॉ जयशंकर बाइडन की विदाई पर सिडनी में हुए सवाल पर बोले- विदेश मंत्री के रूप में मौन रहना गलती...; डोनाल्ड ट्रंप के अंतिम कार्यकाल में चार साल भारत-अमेरिका संबंध कैसे होंगे?01

VIDEO: डॉ जयशंकर बाइडन की विदाई पर सिडनी में हुए सवाल पर बोले- विदेश मंत्री के रूप में मौन रहना गलती...; डोनाल्ड ट्रंप के अंतिम कार्यकाल में चार साल भारत-अमेरिका संबंध कैसे होंगे?

Israel Hamas War का 14वां दिन, गाजा पट्टी में तबाही के मंजर, PM Modi Palestine के साथ! राष्ट्रपति अब्बास से कहा- मानवीय सहायता भेजना जारी रखेगा भारत02

Israel Hamas War का 14वां दिन, गाजा पट्टी में तबाही के मंजर, PM Modi Palestine के साथ! राष्ट्रपति अब्बास से कहा- मानवीय सहायता भेजना जारी रखेगा भारत

Israel Hamas War: इजरायल पर हमास के बाद हिजबुल्ला का हमला, रॉकेट के बाद मोर्टार के हमलों से थर्राई यहूदियों की धरती03

Israel Hamas War: इजरायल पर हमास के बाद हिजबुल्ला का हमला, रॉकेट के बाद मोर्टार के हमलों से थर्राई यहूदियों की धरती

महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राजघाट पहुंचे जी20 नेता04

महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राजघाट पहुंचे जी20 नेता

यूक्रेन संकट को लेकर अलग-थलग पड़े रूस और चीन: ईयू अधिकारी05

यूक्रेन संकट को लेकर अलग-थलग पड़े रूस और चीन: ईयू अधिकारी

ISRO, भारत के पहले सूर्य मिशन के प्रक्षेपण के लिए तैयार06

ISRO, भारत के पहले सूर्य मिशन के प्रक्षेपण के लिए तैयार

KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।