दुनिया
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में फिर खड़े होंगे जो बाइडन
Joe Biden to fight next election: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने 2024 में शीर्ष पद के लिए फिर से चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। जो बाइडन ने दोबारा राष्ट्रपति चुनाव लड़ने की औपचारिक रूप से घोषणा मंगलवार को की। बाइडन ने एक वीडियो संदेश के जरिए इसकी घोषणा की। उन्होंने अगले साल होने वाले चुनाव के लिए रिपब्लिकन के खिलाफ अपनी उम्मीदवारी का ऐलान करते हुए कहा कि जंग अभी पूरी नहीं हुई है।
बाइडन ने ट्वीट करते हुए लिखा, "हर पीढ़ी के पास एक पल होता है जहां उन्हें लोकतंत्र के लिए, उनकी मौलिक स्वतंत्रता के लिए खड़ा होना पड़ता है। मुझे यकीन है कि यह हमारा (पल) है। इसलिए मैं संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में पुन: चुनाव के लिए खड़ा हो रहा हूं। हमसे जुड़ें। चलो काम खत्म करें। http://JoeBiden.com
https://khaberhindi.com/t-rex-skeleton-sells-for-more-than-5-million-daollar-at-zurich-auction-in-switzerland/
बाइडन द्वारा शेयर किए गए वीडियो में कैपिटल हिल हिंसा की फुटेज भी शामिल है। चुनाव हारने के बाद अमेरिकी राजधानी वाशिंगटन के कैपिटल हिल में ट्रंप-समर्थकों ने जमकर उत्पात मचाया था। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बार भी मुकाबला बाइडन बनाम ट्रंप के बीच ही होगा।
KEEP READING
आगे क्या पढ़ें
01