हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
19:1822 नव॰

Joshimath Sinking : क्या दरकती जमीन के नीचे समा जाएगा पूरा शहर ? सुप्रीम कोर्ट पहुंचे उत्तराखंड के लोग

Supreme Court
WhatsApp ↗
Joshimath Sinking एक ऐसी त्रासदी की दास्तां बन सकती है, जिसमें बड़ी आबादी के सामने अस्तित्व का संकट खड़ा हो गया है। सवाल ये कि क्या जोशीमठ में दरकती जमीन के नीचे पूरा शहर समा जाएगा ? भयाक्रांत और आक्रोशित जनता ने सुप्रीम कोर्ट से मदद की गुहार लगाई है। उत्तराखंड के लोगों ने देश की सबसे बड़ी अदालत से तत्काल हस्तक्षेप और मदद की अपील की है। बता दें कि समाचार एजेंसियों और मीडिया रिपोर्ट्स में जोशीमठ की बेहद डरावनी तस्वीरें सामने आई हैं। इनमें देखा जा सकता है कि घरों की बुनियाद हिल गई है। पहाड़ और जमीन खिसक रहे हैं। घरों के फर्श दरक रहे हैं। सिर छिपाने के लिए खून-पसीने की कमाई से अरमानों से बनाए गए आशियाने की छत जमींदोज न हो जाए, इस आशंका से बचने के लिए छतों को बांस-बल्लियों से सहारा दिया जा रहा है। जैसे-तैसे छतों को सहारा देकर सिर छिपा रहे लोग इस आशंका में जी रहे हैं कि कभी भी उनकी समाधि बन सकती है। ऐसे में सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने अपील की है कि जोशीमठ भूमि धंसने की वर्तमान घटनाओं को 'राष्ट्रीय आपदा' घोषित किया जाए। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDRF) को जोशीमठ के निवासियों को सक्रिय रूप से समर्थन देने का निर्देश देने की मांग की गई है।
← पिछली खबरAgriculture Minister Surya Pratap Shahi पहुंचे काशी, रबी अभियान की गिनाई उपलब्धिअगली खबर →500 करोड़ खर्च कर लोगों की जातियां गिनने निकली Nitish Kumar सरकार, क्या है इसका मकसद?
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।