हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
15:2722 नव॰

karnataka poll 2023 में पूर्व प्रधानमंत्री की पार्टी का साथ देंगे तेलंगाना के CM केसीआर !

karnataka poll 2023
WhatsApp ↗
तेलंगाना सरकार में ट्राइबल अफेयर्स का मंत्रालय संभालने वाली मंत्री सत्यवती राठौड़ ने कहा है कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 में मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की अगुवाई में भारत राष्ट्र समिति (BRS) के नेता मंत्री और विधायक पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा की पार्टी- जनता दल सेकुलर (JDS) के विधायकों का प्रचार करेंगे। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में जेडीएस कई ऐसी योजनाओं को लागू करने की पक्षधर है, जो सरकारी स्कीम तेलंगाना में गरीबों के कल्याण के लिए चलाई जा रही हैं। बता दें कि तेलंगाना की सत्तारुढ़ पार्टी- तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) का नाम अब BRS है। राष्ट्रीय दल का दर्जा मिलने के बाद TRS का नाम अब भारत राष्ट्र समिति है। Telangana राठौड़ के मुताबिक तेलंगाना सरकार वृद्ध लोगों और एकल महिलाओं को 2,016 रुपये मासिक पेंशन देती है। कर्नाटक में भाजपा सरकार सिर्फ 600 रुपये प्रति माह दे रही है। उन्होंने कहा कि तेलंगाना सरकार द्वारा शुरू किए गए कल्याणकारी और विकास कार्यक्रमों में से कोई भी कर्नाटक में लागू नहीं किए जा रहे। तेलंगाना सरकार सरकारी संस्थानों में शिक्षा और रोजगार में एसटी आरक्षण बढ़ाकर 10 प्रतिशत कर चुकी है, लेकिन कर्नाटक सरकार राज्य में आदिवासी समुदाय को कोई समर्थन नहीं दे रही है।
टैग्स#karnataka poll 2023
← पिछली खबरTelangana में सबसे बड़े सरकारी अस्पताल की तैयारी, 24 मंजिला इमारत में मिलेंगी अत्याधुनिक सुविधाएं, Photosअगली खबर →Aaj ka RashiFal, इन राशियों को आज सावधान रहने की जरूरत
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।