ताजा खबरें
Karwa Chauth के दिन पति ने पूजा के दौरान पत्नी को मारा चाकू

Karwa Chauth के दिन एक पति ने अपनी की पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया। हरदोई जिले में करवा चौथ के दिन एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है।
घटना आजाद नगर कोतवाली क्षेत्र की बताई जा रही है और पत्नी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार करवा चौथ पूजा के दौरान पीड़िता मोनी गुप्ता पर उसके पति मनोज ने हमला किया था। घटना के वक्त दंपति के बच्चे कोचिंग गए हुए थे।
पुलिस ने बताया, आरोपी पति अपने घर आया और उसने अपनी पत्नी पर चाकू से हमला करना शुरू कर दिया। उसने उसे कई बार चाकू मारा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
पीड़िता की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी जैसे ही उसके घर पहुंचे तो आरोपी मौके से फरार हो गया।
सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और पीड़िता को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
पीड़ित परिवार का आरोप है कि दोनों की शादी को 22 साल बीत चुके हैं, लेकिन आरोपी मनोज पिछले कुछ समय से मोनी को परेशान कर रहा था।
तीन दिन पहले आरोपी ने उसकी पत्नी को भी पीटा, जिसके बाद उसने पुलिस में शिकायत की लेकिन मामला नहीं उठा। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि, अपराध के पीछे का सही मकसद अभी तक अज्ञात है और मामले में आगे की जांच जारी है
KEEP READING
आगे क्या पढ़ें
01Varanasi, 36 वीं वाहिनी पीएसी के जवानों ने निकाली पैदल तिरंगा यात्रा
02Varanasi, दरोगा से मारपीट मामले के अभियुक्त को मिली जमानत, तीन आरोपियों ने किया सरेंडर, सोशल मीडिया पर उठ रहे सवाल
03बाबा साहेब की रो रही होगी आत्मा, 5 साल में बढ़े दलित अपराध के मामले, आंकड़ों पर एक नजर
04Christmas 2023, चरनी में जन्में प्रभु यीशु, फिजाओं में गुंजे कैरोल से लोगों को दिया बधाई संदेश
05Varanasi, गिरजाघरों में क्रिसमस की तैयारी अंतिम दौर में, जन्म की सजाई जाएगी झांकी
06