हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
18:0622 नव॰

दुनिया की सबसे बड़ी परमाणु शक्ति हासिल करना अंतिम लक्ष्य... Kim Jong-un की अमेरिका को चुनौती

kim
WhatsApp ↗
Kim Jong-un's challenge to the US : उत्तर कोरिया के तानाशाह Kim Jong-un  का कहना है कि उनके देश का अंतिम लक्ष्य दुनिया की सबसे बड़ी परमाणु शक्ति बनना है। वो अपने देश के लिए सबसे शक्तिशाली परमाणु हथियार हासिल करना चाहते हैं। किम जोंग ने यह बयान उत्तर कोरिया की सबसे बड़ी बैलिस्टिक मिसाइल के हालिया लॉन्च में शामिल दर्जनों सैन्य अधिकारियों को संबोधित करते हुए दिया। किम ने अमेरिका को सीधे चुनौती देते हुए कहा कि वह अपने देश और लोगों की गरिमा और संप्रभुता की मजबूती से रक्षा करना जानते हैं। स्थानीय सरकारी मीडिया ने उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग के हवाले से कहा कि परमाणु बल का निर्माण राज्य और लोगों की गरिमा और संप्रभुता की मज़बूती से रक्षा करने के लिए है और इसका अंतिम लक्ष्य दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश और सदी में अभूतपूर्व पूर्ण बल का अधिकार हासिल करना है। किम ने यह घोषणा देश की नई और अबतक की सबसे ताकतवर ह्वासोंग-17 अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) के परीक्षण के बाद सैन्य अधिकारियों को संबोधित करने हुए कही। किम का यह बयान सैन्य अधिकारियों को बढ़ावा देने के लिए माना जा रहा है। किम ने ह्वासोंग-17 को "दुनिया का सबसे मजबूत सामरिक हथियार" बताया और कहा कि यह उत्तर कोरिया के संकल्प और अंततः दुनिया की सबसे मजबूत सेना बनाने की क्षमता का प्रदर्शन करता है। घायल हूं, जान पर है खतरा फिर भी लॉन्ग मार्च को संबोधित करने जाऊंगा, Imran Khan ने भरी हुंकार किम ने कहा, "उत्तर कोरिया के वैज्ञानिकों ने बैलिस्टिक मिसाइलों पर परमाणु हथियार लगाने की तकनीक के विकास में एक अद्भुत छलांग लगाई है।" परीक्षण में शामिल वैज्ञानिकों, इंजीनियरों, सैन्य अधिकारियों और अन्य लोगों के साथ फोटो खिंचवाते हुए किम ने कहा कि वह उम्मीद करते हैं कि वे असाधारण रूप से तेज गति से देश के परमाणु निवारक का विस्तार और मजबूत करना जारी रखेंगे।
← पिछली खबरGujarat assembly elections 2022: भाजपा के मजबूत गढ़ में सेंध! सूरत में केजरीवाल ने तैयार कर लिया फॉर्मूलाअगली खबर →IND vs NZ 2nd ODI: संजू सैमसन प्लेइंग XI से बाहर
KEEP READING

आगे क्या पढ़ें

VIDEO: डॉ जयशंकर बाइडन की विदाई पर सिडनी में हुए सवाल पर बोले- विदेश मंत्री के रूप में मौन रहना गलती...; डोनाल्ड ट्रंप के अंतिम कार्यकाल में चार साल भारत-अमेरिका संबंध कैसे होंगे?01

VIDEO: डॉ जयशंकर बाइडन की विदाई पर सिडनी में हुए सवाल पर बोले- विदेश मंत्री के रूप में मौन रहना गलती...; डोनाल्ड ट्रंप के अंतिम कार्यकाल में चार साल भारत-अमेरिका संबंध कैसे होंगे?

Israel Hamas War का 14वां दिन, गाजा पट्टी में तबाही के मंजर, PM Modi Palestine के साथ! राष्ट्रपति अब्बास से कहा- मानवीय सहायता भेजना जारी रखेगा भारत02

Israel Hamas War का 14वां दिन, गाजा पट्टी में तबाही के मंजर, PM Modi Palestine के साथ! राष्ट्रपति अब्बास से कहा- मानवीय सहायता भेजना जारी रखेगा भारत

Israel Hamas War: इजरायल पर हमास के बाद हिजबुल्ला का हमला, रॉकेट के बाद मोर्टार के हमलों से थर्राई यहूदियों की धरती03

Israel Hamas War: इजरायल पर हमास के बाद हिजबुल्ला का हमला, रॉकेट के बाद मोर्टार के हमलों से थर्राई यहूदियों की धरती

महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राजघाट पहुंचे जी20 नेता04

महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राजघाट पहुंचे जी20 नेता

यूक्रेन संकट को लेकर अलग-थलग पड़े रूस और चीन: ईयू अधिकारी05

यूक्रेन संकट को लेकर अलग-थलग पड़े रूस और चीन: ईयू अधिकारी

ISRO, भारत के पहले सूर्य मिशन के प्रक्षेपण के लिए तैयार06

ISRO, भारत के पहले सूर्य मिशन के प्रक्षेपण के लिए तैयार

KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।