हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
15:2122 नव॰

Lucknow Auto Driver Demand: शहीद पथ पर ऑटो रिक्शा चलाने की मांग, डीसीपी से गुहार

Lucknow Auto Driver Demand
WhatsApp ↗
Lucknow Auto Driver Demand: शहीद पथ पर ऑटो रिक्शा चलाने की मांग करते हुए चालकों ने पुलिस अधिकारी- डीसीपी से गुहार लगाई। राजधानी के शहीद पथ पर ई रिक्शा से लेकर ऑटो-टेंपो और माल वाहन डाला संचालन पर पिछले दिनों मंडलायुक्त ने रोक लगा दी थी। इससे फैजाबाद रोड से और कानपुर रोड से मेंदांता अस्पताल, गोमतीनगर, गोमतीनगर विस्तार, लू लू माल, इकाना स्टेडियम, अवध बस स्टेशन और चिनहट आने जाने वाली जनता को दिक्कत हो रही है। इसी को ध्यान में रखकर शनिवार को आटो ओनर्स चालक वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल ने डीसीपी ट्रैफिक रईस अख्तर से मिलकर इस रूट पर ऑटो रिक्शा की बहाली करने का अनुरोध किया है। आटो ओनर्स चालक वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष किशोर पहलवान का कहना है कि ऑटो रिक्शा को ठेका परमिट दिया गया है जिसके संचालन को रोकना विधिक और व्यवहारिक नहीं है। अफसरों का कहना है कि ऑटो रिक्शा सर्विस लेन से चलें, लेकिन सर्विल लेन के रास्ते में तीन रेलवे लाइन पड़ती हैं और गोमती नदी के चलते रास्ता बंद है। इसकी वजह से ऑटो रिक्शा का संचालन करना संभव नहीं है। प्रतनिधिमंडल में शामिल एसोसिएशन के अध्यक्ष किशोर पहलवान, कार्यवाहक अध्यक्ष नौशाद अली, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने डीसीपी ट्रेफिक से इस रूट पर वाहन संचालन की अनुमति प्रदान करने का आग्रह किया।

खुला रहेगा आरटीओ, वाहन टैक्स जमा होगा

एआरटीओ प्रशासन अखिलेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 31 मार्च खत्म होने जा रहा है। इसी कारण 19 मार्च रविवार को सार्वजनिक अवकाश के दिन भी ट्रांसपोर्टनगर आरटीओ कार्यालय खुला रहा है। इस दौरान वाहन स्वामी अपने वाहन के टैक्स बकाया जमा कर सकते हैं। डीएल संबंधी काम नहीं होंगे।

रोडवेज में हड़ताल पर छह माह की रोक

बिजली विभाग में चल रही कर्मचारियों की हड़ताल को देखते हुए शासन ने अन्य सभी विभागों में हड़ताल पर छह महीने की रोक लगा दी है। इस संबंध में परिवहन निगम की अपर प्रबंध निदेशक अन्नापूर्णा गर्ग ने छह माह के लिए किसी भी प्रकार की हड़ताल को प्रतिबंधित कर दिया है। परिवहन निगम के सभी क्षेत्रीय प्रबंधक को पत्र भेजकर अवगत करा दिया गया है। ऐसे में किसी भी प्रकार के रोडवेज बसों की हड़ताल या आंदोलन करने पर संगठन और क्षेत्रीय अधिकारी दोनों जिम्मेदार होंगे।
← पिछली खबरWeekly Rashifal, कैसा रहेगा आने वाला यह सप्ताह, जानेंअगली खबर →UP Electricity Strike 65 घंटे के बाद खत्म हुई, ऊर्जा मंत्री के साथ तीन दौर की वार्ता, एके शर्मा का आश्वासन- रद्द होगा कर्मचारियों का निलंबन
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।