LIVE NEWSROOM खबरें लगातार अपडेट हो रही हैं
सोमवार, 24 अगस्त 2026
24×7 DIGITAL HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

LIVE SIGNALON AIR
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
LIVE
21:5424 अग॰

Ludhiana court Blast case, मुख्य साजिशकर्ता दिल्ली हवाईअड्डे से गिरफ्तार

new judge appointment in sc
Ludhiana court Blast case में वांछित आतंकवादी एवं लुधियाना अदालत बम विस्फोट के मुख्य साजिशकर्ता हरप्रीत सिंह को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी शुक्रवार को राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) के एक अधिकारी ने दी।

एनआईए के प्रवक्ता ने बताया कि पंजाब के अमृतसर रहने वाले हरप्रीत सिंह उर्फ ​​'हैप्पी मलेशिया' को कुआलालंपुर से हवाईअड्डे पहुंचने के तुरंत बाद गिरफ्तार कर लिया गया। प्रवक्ता ने बताया कि उस पर 10 लाख रुपये का इनाम था।

Fake TTE की खुल गई पोल, RPF जवानों ने पैसे बरामद किए, जेल भेजा गया

हरप्रीत को पिछले साल दिसंबर में लुधियाना के अदालत की इमारत में बम विस्फोट से संबंधित एक मामले में गिरफ्तार किया गया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और छह अन्य घायल हो गए थे। पंजाब के लुयाना कमिश्नरेट के थाना डिवीजन नंबर पांच में शुरूआत में यह मामला पिछले साल 23 दिसंबर को दर्ज किया गया और एनआईए ने 13 जनवरी को इसे फिर से दर्ज किया था। UPSRTC बस स्टेशन के स्टालों पर सूची से अलग सामान बेचने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी प्रवक्ता ने कहा, ‘‘जांच से पता चला है कि पाकिस्तानी आतंकी संगठन इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन (International Sikh Youth Federation) प्रमुख लखबीर सिंह रोडे का सहयोगी हरप्रीत सिंह, रोडे के साथ लुधियाना अदालत इमारत विस्फोट के साजिशकर्ताओं में से एक था। प्रवक्ता ने कहा, उसने रोडे के निर्देश पर काम करते हुए आईईडी की आपूर्ति का समन्वय किया, जिसे पाकिस्तान से भारत स्थित उसके सहयोगियों को भेजा गया था। उस आईईडी का इस्तेमाल लुधियाना अदालत परिसर में विस्फोट में किया गया था। एयरपोर्ट पर श्रीदेवी का तकिया लेकर पहुंची Janhvi Kapoor? वीडियो पर उठे सवाल एनआईए ने कहा कि गिरफ्तार आरोपी विस्फोटकों, हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी सहित विभिन्न मामलों में भी शामिल था और पुलिस को वांछित था। इससे पहले, एनआईए ने हरप्रीत सिंह पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था । विशेष एनआईए अदालत ने उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया था और उसके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (एलओसी) भी जारी किया गया था। प्रवक्ता ने कहा कि मामले में आगे की जांच जारी है।
← पिछली खबरFake TTE की खुल गई पोल, RPF जवानों ने पैसे बरामद किए, जेल भेजा गयाअगली खबर →डेस्कटॉप पर ग्रुप चैट के लिए म्यूट शॉर्टकट बटन लाएगी WhatsApp
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।