LIVE NEWSROOM खबरें लगातार अपडेट हो रही हैं
रविवार, 23 अगस्त 2026
24×7 DIGITAL HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

LIVE SIGNALON AIR
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
LIVE
10:1523 अग॰

Fake TTE की खुल गई पोल, RPF जवानों ने पैसे बरामद किए, जेल भेजा गया

fake tte
भारतीय रेलवे की ट्रेनों में Fake TTE बनकर वसूली करने वाले दो व्यक्तियों को आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने धर दबोचा। इनके पास से दो मोबाइल और 6910 रुपए बरामद किए गए हैं। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के उपाधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि जीआरपी प्रभारी निरीक्षक नवरत्न गौतम के साथ मिलकर अपराध नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है। गुरुवार को 22418 महामना एक्सप्रेस में बरेली से जैसे ही ट्रेन लखनऊ के लिए रवाना हुई, दो व्यक्ति एस-04 बोगी में संदिग्ध नजर आए। थोड़ी देर तक उनकी गतिविधियों पर नजर रखी गई तो पता चला कि वे यात्रियों से टिकट चेकिंग के नाम वसूली कर रहे हैं। इसके बाद अपनी पूरी टीम को सक्रिय किया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

जेल भेजे गए आरोपी

पूछताछ के दौरान उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया और यात्रियों ने भी इसकी पुष्टि कर दी। कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी राजीव कुमार पांडेय मुगलसराय चंदौली का रहने वाला है तो विशाल सिकंदरपुर अंबेडकरनगर का निवासी है। कार्रवाई करने वाली टीम में हेड कांस्टेबल सुरजीत प्रताप सिंह व कृष्णानंद राम, कांस्टेबल अभिषेक यादव, विष्णु कुमार त्रिपाठी और तिलक शामिल थे।

निरस्त रहेगी बरौनी-नई दिल्ली

बरौनी स्टेशन पर नये लूप लाइन बनाने की वजह से दो से पांच दिसंबर तक बरौनी से नई दिल्ली वाया लखनऊ की ट्रेनें दोनों दिशाओं से निरस्त रहेंगी। बरौनी से चलने वाली ट्रेन नंबर 02563 चार से आठ दिसंबर तक और नई दिल्ली से चलने वाली ट्रेन नंबर 02565 नई दिल्ली से पांच से नौ दिसंबर तक निरस्त रहेंगी।
टैग्स#Fake TTE
← पिछली खबरUPSRTC बस स्टेशन के स्टालों पर सूची से अलग सामान बेचने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनीअगली खबर →Ludhiana court Blast case, मुख्य साजिशकर्ता दिल्ली हवाईअड्डे से गिरफ्तार
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।