ताजा खबरें
Lucknow, इस बिजली घर पर "देवताओं" की होती है पिटाई, सहम जाते हैं उपभोक्ता, वीडियो वायरल

Lucknow, में एक ऐसा बिजलीघर है जहां पर चढ़ावा न चढ़ाने पर देवताओं की पिटाई कर दी जाती है. जी हां "देवताओं की पिटाई" शब्द सुनकर आप चौंक जरूर रहे होंगे लेकिन चौंकिए नहीं, यही सच है. ऊर्जा विभाग का जो स्लोगन है "उपभोक्ता देवो भव:" यानी उपभोक्ता देवता के समान है. इनका पूरा सम्मान होना चाहिए. हर उपकेंद्र पर यह स्लोगन आपको लिखा मिलेगा, लेकिन भ्रष्टाचारी अधिकारी और कर्मचारी देवताओं के समान इन उपभोक्ताओं का सम्मान थप्पड़, लात और घूंसों से करते हैं.
वैसे तो बिजली विभाग में आए दिन उपभोक्ताओं के साथ अधिकारियों और कर्मचारियों की बदसलूकी की शिकायतें सामने आती हैं, लेकिन दफ्तर के अंदर ही मारपीट की घटना हो, यह अपने आप में ही बड़ा सवाल खड़ा करता है. यह मारपीट अगर घूसखोरी को लेकर हो तो यह सवाल और भी बड़ा हो जाता है. शहर का एक उपकेंद्र है फैजुल्लागंज उपकेंद्र. यहां पर उपभोक्ताओं से मारपीट की जाती है. यहां पर अक्सर ऐसी घटनाएं होती रहती हैं.
अब एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें अधिकारी के कमरे में ही कर्मचारी मिलकर एक मां और बेटे को पीट रहे हैं. इसकी जानकारी मिलने पर अब विभाग के उच्चाधिकारी कड़ी कार्रवाई करने का दम भर रहे हैं. जानकारी के मुताबिक फैजुल्लागंज उपकेंद्र के अंतर्गत चेकिंग अभियान के दौरान एक घर में बिजली चोरी पकड़ी गई थी जिसके एवज में विभाग के संविदा कर्मचारी कुलदीप और अनिरुद्ध उपभोक्ता के घर से मीटर उखाड़ लाए.
इसके बाद उपभोक्ता बिजलीघर पर अपना बकाया जमा करने पहुंचे जिससे कनेक्शन जुड़ जाए. यहां पर संविदा कर्मचारी कुलदीप और अनिरुद्ध उपभोक्ता मां बेटे को जेई के कमरे में ले गए और यहां पर जब लेन-देन कर मामला रफा-दफा करने की बात शुरू होने लगी तो उपभोक्ता मिथिलेश वीडियो बनाने लगा. फिर क्या था संविदा कर्मचारियों ने आव देखा ना ताव, यहीं पर मारपीट शुरू कर दी.
जब बेटे का मां ने बचाव करना शुरू किया तो मां से भी बिजली कर्मियों ने धक्का-मुक्की शुरू कर दी. उपभोक्ता मिथिलेश के मुताबिक कर्मचारियों ने मारपीट की है और अधिकारियों ने कोई सुनवाई नहीं की. मेज पर बकाया जमा करने के लिए जो पैसे रखे थे उसे साजिशन कर्मचारियों ने बिखेर दिया जिससे लूट की घटना दिखाई जा सके, जबकि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है. उपभोक्ताओं के साथ इस उपकेंद्र पर अक्सर मारपीट की घटनाएं होती हैं. अधिकारी ध्यान भी नहीं देते हैं.
Varanasi, निकाली गई Dayananda Saraswati के रैली, पार्षद ने किया स्वागत
दफ्तर के अंदर उपभोक्ताओं के साथ हुई मारपीट की घटना को लेकर अधिशासी अभियंता मनोज कुमार गुप्ता का कहना है कि अवर अभियंता और उपखंड अधिकारी की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गई है. हां उपभोक्ता की तरफ से शिकायत जरूर मिली है. मामले की गंभीरता से जांच होगी. दोषियों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा. यह हकीकत है कि हमारे लिए उपभोक्ता देवता के ही समान है और हमें उनका पूरा सम्मान करना चाहिए. यह घटना निंदनीय है.
अब एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें अधिकारी के कमरे में ही कर्मचारी मिलकर एक मां और बेटे को पीट रहे हैं. इसकी जानकारी मिलने पर अब विभाग के उच्चाधिकारी कड़ी कार्रवाई करने का दम भर रहे हैं. जानकारी के मुताबिक फैजुल्लागंज उपकेंद्र के अंतर्गत चेकिंग अभियान के दौरान एक घर में बिजली चोरी पकड़ी गई थी जिसके एवज में विभाग के संविदा कर्मचारी कुलदीप और अनिरुद्ध उपभोक्ता के घर से मीटर उखाड़ लाए.
इसके बाद उपभोक्ता बिजलीघर पर अपना बकाया जमा करने पहुंचे जिससे कनेक्शन जुड़ जाए. यहां पर संविदा कर्मचारी कुलदीप और अनिरुद्ध उपभोक्ता मां बेटे को जेई के कमरे में ले गए और यहां पर जब लेन-देन कर मामला रफा-दफा करने की बात शुरू होने लगी तो उपभोक्ता मिथिलेश वीडियो बनाने लगा. फिर क्या था संविदा कर्मचारियों ने आव देखा ना ताव, यहीं पर मारपीट शुरू कर दी.
जब बेटे का मां ने बचाव करना शुरू किया तो मां से भी बिजली कर्मियों ने धक्का-मुक्की शुरू कर दी. उपभोक्ता मिथिलेश के मुताबिक कर्मचारियों ने मारपीट की है और अधिकारियों ने कोई सुनवाई नहीं की. मेज पर बकाया जमा करने के लिए जो पैसे रखे थे उसे साजिशन कर्मचारियों ने बिखेर दिया जिससे लूट की घटना दिखाई जा सके, जबकि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है. उपभोक्ताओं के साथ इस उपकेंद्र पर अक्सर मारपीट की घटनाएं होती हैं. अधिकारी ध्यान भी नहीं देते हैं.
Varanasi, निकाली गई Dayananda Saraswati के रैली, पार्षद ने किया स्वागत
दफ्तर के अंदर उपभोक्ताओं के साथ हुई मारपीट की घटना को लेकर अधिशासी अभियंता मनोज कुमार गुप्ता का कहना है कि अवर अभियंता और उपखंड अधिकारी की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गई है. हां उपभोक्ता की तरफ से शिकायत जरूर मिली है. मामले की गंभीरता से जांच होगी. दोषियों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा. यह हकीकत है कि हमारे लिए उपभोक्ता देवता के ही समान है और हमें उनका पूरा सम्मान करना चाहिए. यह घटना निंदनीय है.KEEP READING
आगे क्या पढ़ें
01Varanasi, 36 वीं वाहिनी पीएसी के जवानों ने निकाली पैदल तिरंगा यात्रा
02Varanasi, दरोगा से मारपीट मामले के अभियुक्त को मिली जमानत, तीन आरोपियों ने किया सरेंडर, सोशल मीडिया पर उठ रहे सवाल
03बाबा साहेब की रो रही होगी आत्मा, 5 साल में बढ़े दलित अपराध के मामले, आंकड़ों पर एक नजर
04Christmas 2023, चरनी में जन्में प्रभु यीशु, फिजाओं में गुंजे कैरोल से लोगों को दिया बधाई संदेश
05Varanasi, गिरजाघरों में क्रिसमस की तैयारी अंतिम दौर में, जन्म की सजाई जाएगी झांकी
06