भारत
पूर्व केंद्रीय मंत्री Uma Bharti की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
Uma Bharti, पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती को शनिवार देर रात अस्वस्थ महसूस करने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री ने रविवार को एक ट्विटर पोस्ट में यह जानकारी दी।
64 वर्षीय भारती ने ट्वीट किया, बीती रात करीब 11 बजे अचानक मेरी तबीयत खराब होने पर मुझे मेरे आवास के पास स्मार्ट सिटी अस्पताल ले जाया गया। मेरी सभी टेस्ट रिपोर्ट नॉर्मल बता रही हैं, लेकिन बेहद थकी हुई और कमजोर महसूस कर रही हूं।
उन्होंने आगे लिखा, डॉक्टरों के अनुसार, इसका एकमात्र इलाज कुछ महीनों के लिए बेड रेस्ट है। आप (नेटिजन्स को संबोधित करते हुए) कृपया यह न भूलें कि मैंने सार्वजनिक जीवन में तब से कड़ी मेहनत की है, जब मैं 6 साल की थी, अब तो लगभग 55 साल की हूं।
Wrestler Protest, बृजभूषण बोले- नार्को टेस्ट के लिए अगर विनेश, बजरंग हैं तैयार तो मैं भी राजी
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री और भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रविवार देर शाम ट्विटर पर पोस्ट किया कि उन्हें उमा भारती के खराब स्वास्थ्य के बारे में जानकारी मिली है।
सिंधिया ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा, पता चला कि मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और मेरे परिवार की सदस्य आदरणीय उमा भारती अस्वस्थ हैं। मैं ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।
KEEP READING
आगे क्या पढ़ें
Anil Bishnoi: काशी की गलियों से निकला युवा पूर्वोत्तर की वादियों में निखारेगा हुनर, BHU से पढ़ाई के बाद अब सिल्वर स्क्रीन पर दिखेगा कमाल
02कुमार के लाल ने किया कमाल, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मिला प्रथम स्थान
03शङ्कराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती बोले- पार्टियों को वोट देकर गोहत्या का पाप न लें हिन्दू
04Varanasi, आठ ज्योतिर्लिंगों के पैदल दर्शन कर काशी पहुंचा कर्नाटक निवासी पूर्णानंद, स्वागत
05Varanasi, 36वीं वाहिनी पीएसी का 52वॉ संस्थापना दिवस मनाया गया
06