LIVE NEWSROOM खबरें लगातार अपडेट हो रही हैं
रविवार, 23 अगस्त 2026
24×7 DIGITAL HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

LIVE SIGNALON AIR
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
LIVE
23:4423 अग॰

Wrestler Protest, बृजभूषण बोले- नार्को टेस्ट के लिए अगर विनेश, बजरंग हैं तैयार तो मैं भी राजी

wrestler portest
Wrestler Protest, भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने कहा है कि वह नार्को टेस्ट या लाई डिटेक्टर टेस्ट कराने के लिए तैयार हैं। हालांकि, भाजपा सांसद बृजभूषण ने रविवार को कहा कि पहलवान बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट को भी इससे गुजरना होगा। बृजभूषण ने फेसबुक पर लिखा, "अगर दोनों पहलवान (बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट) अपना टेस्ट कराने के लिए तैयार हैं तो प्रेस को बुलाकर इसकी घोषणा करें। मैं वादा करता हूं कि अगर वे तैयार हैं तो मैं भी तैयार हूं।" आप नेता दीप कंबोज सहित 4 लोगों पर शारीरिक शोषण का मामला दर्ज बजरंग और विनेश उन पहलवानों में से हैं, जो बृजभूषण द्वारा महिला पहलवानों के कथित यौन उत्पीड़न के खिलाफ धरना दे रहे हैं। वे बृजभूषण की गिरफ्तारी की मांग को लेकर 23 अप्रैल से ही दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं और उन्हें किसानों, खाप पंचायतों सहित कई संगठनों का समर्थन मिल रहा है।
← पिछली खबरVaranasi, Mega Job Fest के पहले दिन 4 हज़ार युवाओं ने लिया इंटरव्यू में हिस्साअगली खबर →पूर्व केंद्रीय मंत्री Uma Bharti की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।