हेल्थ
Mandaviya बोले- चीन समेत 5 देशों से भारत आने पर RT-PCR अनिवार्य, केंद्र ने ऑक्सीजन सप्लाई पर राज्यों को पत्र लिखा

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री Mansukh Mandaviya ने कहा है कि चीन समेत 5 देशों से भारत आने पर RT-PCR टेस्ट कराना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण फैलने की आशंका के मद्देनजर सरकार ने एयरपोर्ट पर निगरानी बढ़ा दी है। चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, हॉन्ग कॉन्ग और थाईलैंड से भारत आने वाले नागरिकों के लिए एयरपोर्ट पहुंचने के बाद आरटी-पीसीआर जांच कराना जरूरी है।
इसके अलावा केंद्र सरकार ने ऑक्सीजन सप्लाई पर राज्यों को पत्र भी लिखा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि सभी अस्पतालों में पर्याप्त मेडिकल ऑक्सीजन सप्लाई हो, ये सुनिश्चित किया जाए।
बता दें कि कोरोना महामारी की दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन की कमी के कारण भयानक तस्वीरें सामने आई थीं। चीन के अस्पतालों में बिस्तरों की कमी और कोरोना संक्रमण से लोगों की मौत के बाद चिंताजनक हालात की तस्वीरें सामने आई हैं। ऐसे में भारत में भी एहतियात बरता जा रहा है।The Ministry of Health and Family Welfare writes to all States/UTs to ensure a functional and regular supply of medical oxygen for Covid19 pandemic management pic.twitter.com/WFQC8LlqTs
— ANI (@ANI) December 24, 2022
KEEP READING
आगे क्या पढ़ें
01डायबिटीज में क्या करें, जानें आसान तरीका
02बारिश के मौसम में स्किन का ख्याल कैसे रखें.
03Dengue: न बकरी का दूध, न पपीते के पत्ते, न कड़वी गोलियां... डेंगू मच्छर से छीन ली जाएगी डंक मारने की पावर
04जी20 शिखर सम्मेलन के लिए भारत यात्रा के दौरान कोविड-19 पर सीडीसी के दिशा-निर्देशों का पालन करेंगे बाइडन
0530 ईएसआईसी अस्पतालों में कीमोथेरेपी की सेवा शुरू
06