LIVE NEWSROOM खबरें लगातार अपडेट हो रही हैं
रविवार, 23 अगस्त 2026
24×7 DIGITAL HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

LIVE SIGNALON AIR
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
LIVE
12:0723 अग॰

कोरोना प्रतिबंधों से परेशान चीनी लोगों की आवाज बना मिथुन का 'Jimmy Jimmy' गाना, लेकिन बदल दिए लिरिक्स

jimmy
चीन में 2019 के अंत में कोरोना का सबसे पहला मामला सामने आया था। लेकिन करीब तीन साल बाद भी दुनिया के सबसे ज्यादा आबादी वाले देश में कोरोना बुरी तरह से लोगों के जीवन को प्रभावित कर रहा है। जिनपिंग सरकार के सख्त प्रतिबंधों से परेशान लोग विरोध का नया नया तरीका अपना रहे हैं।चीन में इस समय मिथुन चक्रवर्ती की फिल्म का एक गाना खूब सुपरहिट हो रहा है। दरअसल 1982 में रिलीज हुई मिथुन चक्रवर्ती की फिल्म डिस्को डांसर के सुपरहिट ट्रैक को चीनी लोग विरोध के तौर पर इस्तेमाल कर रहे हैं। सरकार के सख्त कोविड-19 प्रतिबंधों के विरोध में चीन में शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म पर डिस्को डांसर के कई वीडियो देखे गए हैं। फिल्म डिस्को डांसर का क्लासिक सॉन्ग 'Jimmy Jimmy आजा आजा' लॉकडाउन और कोविड प्रतिबंधों से परेशान चीनी नागरिकों के लिए आवाज बन गया है। लोग गाने पर डांस कर रहे हैं.. गा रहे हैं और प्रतिबंधों के खिलाफ अपना असंतोष प्रकट कर रहे हैं। डिस्को डांसर के इस गाने को बप्पी लाहिरी ने संगीत दिया था और पार्वती खान ने गाया था। अब इसे चीनी भाषा में लोग अपनी तरह से गा रहे हैं। मंदारिन भाषा में लिप्सिंग करते हुए चीनी लोग 'गिव मी राइस' (जी मी - Jie mi) कहते हैं। ठप पड़ेंगी ट्रेनें, बिजली को तरसेंगे लोग, Pakistan को बर्बादी की कगार पर ले आया चीन गाने को मंदारिन में ट्रांसलेट भी किया जा रहा है। जिसका अंग्रेजी में अर्थ है, "गिव मी राइस? हू कैन गिव मी राइस? आई रन आउट ऑफ इट। नो नीड टू गिव मच राइस, माय फैमिली हैज ऑनली ए फ्यू मेंबर्स।” इसे इस तौर पर देखा जा रहा है जैसे लोग अपनी सरकार से कठोर प्रतिबंधों को हटाने के लिए अपील कर रहे हों। लोगों का कहना है कि इलाके में केवल मुट्ठी भर कोरोना मामले होने के बावजूद पूरा का पूरा शहर सील कर दिया जाता है।
← पिछली खबरसंसद के आगामी शीतकालीन सत्र में sedition law में बदलाव ला सकती है मोदी सरकार, SC ने केंद्र को दिया वक्तअगली खबर →ब्लू शिमरी शॉर्ट ड्रेस में Sunny Leone ने बिखेरा हुस्न का जादू, देखें किलर लुक
KEEP READING

आगे क्या पढ़ें

VIDEO: डॉ जयशंकर बाइडन की विदाई पर सिडनी में हुए सवाल पर बोले- विदेश मंत्री के रूप में मौन रहना गलती...; डोनाल्ड ट्रंप के अंतिम कार्यकाल में चार साल भारत-अमेरिका संबंध कैसे होंगे?01

VIDEO: डॉ जयशंकर बाइडन की विदाई पर सिडनी में हुए सवाल पर बोले- विदेश मंत्री के रूप में मौन रहना गलती...; डोनाल्ड ट्रंप के अंतिम कार्यकाल में चार साल भारत-अमेरिका संबंध कैसे होंगे?

Israel Hamas War का 14वां दिन, गाजा पट्टी में तबाही के मंजर, PM Modi Palestine के साथ! राष्ट्रपति अब्बास से कहा- मानवीय सहायता भेजना जारी रखेगा भारत02

Israel Hamas War का 14वां दिन, गाजा पट्टी में तबाही के मंजर, PM Modi Palestine के साथ! राष्ट्रपति अब्बास से कहा- मानवीय सहायता भेजना जारी रखेगा भारत

Israel Hamas War: इजरायल पर हमास के बाद हिजबुल्ला का हमला, रॉकेट के बाद मोर्टार के हमलों से थर्राई यहूदियों की धरती03

Israel Hamas War: इजरायल पर हमास के बाद हिजबुल्ला का हमला, रॉकेट के बाद मोर्टार के हमलों से थर्राई यहूदियों की धरती

महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राजघाट पहुंचे जी20 नेता04

महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राजघाट पहुंचे जी20 नेता

यूक्रेन संकट को लेकर अलग-थलग पड़े रूस और चीन: ईयू अधिकारी05

यूक्रेन संकट को लेकर अलग-थलग पड़े रूस और चीन: ईयू अधिकारी

ISRO, भारत के पहले सूर्य मिशन के प्रक्षेपण के लिए तैयार06

ISRO, भारत के पहले सूर्य मिशन के प्रक्षेपण के लिए तैयार

KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।