हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
19:4022 नव॰

PM Modi ने ऑस्ट्रेलियाई पीएम के सामने उठाया मंदिरों पर हमले का मुद्दा

modi in australia
WhatsApp ↗
PM Modi, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि उन्होंने अपने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष के साथ मंदिरों पर हमलों और की गतिविधियों का मुद्दा उठाया। मोदी ने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई पीएम ने उन्हें कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। पीएम मोदी ने एंथोनी अल्बनीज के साथ संयुक्त बयान में कहा, 'ऑस्ट्रेलिया में मंदिरों पर हमले और अलगाववादी तत्वों की गतिविधियों को लेकर हमने पहले भी बात की थी और आज भी बात की है।' प्रधानमंत्री ने कहा कि यह हमें स्वीकार्य नहीं है कि कोई भी तत्व अपने विचारों या कार्यो से भारत और ऑस्ट्रेलिया के मधुर संबंधों को ठेस पहुंचाए। मैं इस संबंध में उठाए गए कदमों के लिए पीएम अल्बनीज को धन्यवाद देना चाहता हूं। Tesla इस साल नई फैक्ट्री लोकेशन चुनेगी, भारत एक दावेदार: मस्क पीएम मोदी ने कहा, पीएम अल्बनीज ने आज मुझे एक बार फिर आश्वासन दिया कि वह भविष्य में ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे। इस साल की शुरुआत में, असामाजिक तत्वों और अलगाववादी खालिस्तानी आंदोलन के समर्थकों ने ऑस्ट्रेलिया में हिंदू मंदिरों और अन्य पूजा स्थलों को तोड़ दिया था। तीन देशों की यात्रा के अपने अंतिम चरण के तहत मोदी सोमवार रात ऑस्ट्रेलियाई सरकार के अतिथि के रूप में सिडनी पहुंचे। प्रधानमंत्री ने मंगलवार को सिडनी में कुडोस एरिना में भारतीय प्रवासियों को संबोधित किया, जहां पूरे ऑस्ट्रेलिया में हजारों भारतीयों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
← पिछली खबरTesla इस साल नई फैक्ट्री लोकेशन चुनेगी, भारत एक दावेदार: मस्कअगली खबर →भ्रष्टाचारियों पर पंजाब सरकार का एक्शन, एक साल में 300 भ्रष्टाचारियों को भेजा जेल
KEEP READING

आगे क्या पढ़ें

VIDEO: डॉ जयशंकर बाइडन की विदाई पर सिडनी में हुए सवाल पर बोले- विदेश मंत्री के रूप में मौन रहना गलती...; डोनाल्ड ट्रंप के अंतिम कार्यकाल में चार साल भारत-अमेरिका संबंध कैसे होंगे?01

VIDEO: डॉ जयशंकर बाइडन की विदाई पर सिडनी में हुए सवाल पर बोले- विदेश मंत्री के रूप में मौन रहना गलती...; डोनाल्ड ट्रंप के अंतिम कार्यकाल में चार साल भारत-अमेरिका संबंध कैसे होंगे?

Israel Hamas War का 14वां दिन, गाजा पट्टी में तबाही के मंजर, PM Modi Palestine के साथ! राष्ट्रपति अब्बास से कहा- मानवीय सहायता भेजना जारी रखेगा भारत02

Israel Hamas War का 14वां दिन, गाजा पट्टी में तबाही के मंजर, PM Modi Palestine के साथ! राष्ट्रपति अब्बास से कहा- मानवीय सहायता भेजना जारी रखेगा भारत

Israel Hamas War: इजरायल पर हमास के बाद हिजबुल्ला का हमला, रॉकेट के बाद मोर्टार के हमलों से थर्राई यहूदियों की धरती03

Israel Hamas War: इजरायल पर हमास के बाद हिजबुल्ला का हमला, रॉकेट के बाद मोर्टार के हमलों से थर्राई यहूदियों की धरती

महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राजघाट पहुंचे जी20 नेता04

महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राजघाट पहुंचे जी20 नेता

यूक्रेन संकट को लेकर अलग-थलग पड़े रूस और चीन: ईयू अधिकारी05

यूक्रेन संकट को लेकर अलग-थलग पड़े रूस और चीन: ईयू अधिकारी

ISRO, भारत के पहले सूर्य मिशन के प्रक्षेपण के लिए तैयार06

ISRO, भारत के पहले सूर्य मिशन के प्रक्षेपण के लिए तैयार

KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।