LIVE NEWSROOM खबरें लगातार अपडेट हो रही हैं
रविवार, 23 अगस्त 2026
24×7 DIGITAL HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

LIVE SIGNALON AIR
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
LIVE
14:2523 अग॰

चीन में 'उत्तेजक सामग्री' को लेकर नया अभियान, सोशल मीडिया पर भड़के लोग..दी धमकी

Moral Clean Up
Moral Clean Up Of Internet In China: चीन में पहले ही सेंसर को लेकर कई बार बहस छिड़ चुकी है. इसी कड़ी में चीनी नियामक का एक और फरमान सामने आया है. चीन के शीर्ष साइबर स्पेस वॉचडॉग ने 22 जनवरी से शुरू होने वाले लूनर न्यू ईयर से पहले 'अश्लील' और 'अस्वास्थ्यकर' प्रवृत्तियों को दूर करने के लिए एक महीने का इंटरनेट क्लीन-अप अभियान शुरू किया है. हालांकि इस अभियान के विरोध में भी सोशल मीडिया पर कई लोगों ने धमकी दी है. प्रशासन द्वारा जारी हुआ निर्देश दरअसल, साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक चीन के साइबरस्पेस प्रशासन द्वारा जारी एक निर्देश के अनुसार लक्षित सामग्री में हाल ही में कई चीजें शामिल की गई हैं. इसमें 'उत्तेजक सामग्री' और कई टर्म शामिल किए गए हैं. बताया गया है कि पूर्व अपराधियों द्वारा अपने जेल अनुभव को प्रदर्शित करने वाली सामग्री के साथ साथ कम कपड़े पहने महिलाओं को भी इसमें शामिल किया गया है. 'नैतिक सफाई' का नाम दिया रिपोर्ट के मुताबिक यह 'नैतिक सफाई' फरवरी के अंत तक चलेगी. इसका उद्देश्य "बुरी संस्कृति के प्रसार को कम करना, ऑनलाइन उपयोगकर्ताओं के अधिकारों और लाभों की रक्षा करना, ऑनलाइन पारिस्थितिकी को साफ करना और जनता की राय में एक सकारात्मक, सभ्य और स्वस्थ वातावरण बनाना शामिल है. Mysterious Places Of The World: दुनिया की रहस्यमयी जगहें, कभी थी आबाद अब पड़ी हैं वीरान, सालों से नहीं गया कोई शख्स  क्या ये इंटरनेट पुलिसिंग है? इस आदेश के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की बहस शुरू हो गई और लोग भड़क गए. कई लोगों ने धमकी भी दी कि इसके खिलाफ जरूरत पड़ने पर प्रदर्शन किया जाएगा. हालांकि रिपोर्ट में बताया गया है कि 'इंटरनेट पुलिसिंग' के लिए इसे 2014 में ही स्थापित किया गया था. नए आदेश में स्थानीय साइबरस्पेस सेंसर को प्रमुख वेबसाइटों के होमपेज, ट्रेंडिंग टॉपिक सर्च लिस्ट और अन्य चीजों पर नजर रखने के लिए कहा गया है.
← पिछली खबरभोजपुरी एक्ट्रेस Namrata Malla ने Besharam Rang पर किया हॉट डांस, ग्रीन बिकिनी में ढाया कलरअगली खबर →Upendra Kushwaha की BJP से नजदीकी पर बोले सीएम नीतीश-उनको कहिए हम से बात कर लें
KEEP READING

आगे क्या पढ़ें

VIDEO: डॉ जयशंकर बाइडन की विदाई पर सिडनी में हुए सवाल पर बोले- विदेश मंत्री के रूप में मौन रहना गलती...; डोनाल्ड ट्रंप के अंतिम कार्यकाल में चार साल भारत-अमेरिका संबंध कैसे होंगे?01

VIDEO: डॉ जयशंकर बाइडन की विदाई पर सिडनी में हुए सवाल पर बोले- विदेश मंत्री के रूप में मौन रहना गलती...; डोनाल्ड ट्रंप के अंतिम कार्यकाल में चार साल भारत-अमेरिका संबंध कैसे होंगे?

Israel Hamas War का 14वां दिन, गाजा पट्टी में तबाही के मंजर, PM Modi Palestine के साथ! राष्ट्रपति अब्बास से कहा- मानवीय सहायता भेजना जारी रखेगा भारत02

Israel Hamas War का 14वां दिन, गाजा पट्टी में तबाही के मंजर, PM Modi Palestine के साथ! राष्ट्रपति अब्बास से कहा- मानवीय सहायता भेजना जारी रखेगा भारत

Israel Hamas War: इजरायल पर हमास के बाद हिजबुल्ला का हमला, रॉकेट के बाद मोर्टार के हमलों से थर्राई यहूदियों की धरती03

Israel Hamas War: इजरायल पर हमास के बाद हिजबुल्ला का हमला, रॉकेट के बाद मोर्टार के हमलों से थर्राई यहूदियों की धरती

महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राजघाट पहुंचे जी20 नेता04

महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राजघाट पहुंचे जी20 नेता

यूक्रेन संकट को लेकर अलग-थलग पड़े रूस और चीन: ईयू अधिकारी05

यूक्रेन संकट को लेकर अलग-थलग पड़े रूस और चीन: ईयू अधिकारी

ISRO, भारत के पहले सूर्य मिशन के प्रक्षेपण के लिए तैयार06

ISRO, भारत के पहले सूर्य मिशन के प्रक्षेपण के लिए तैयार

KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।