हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
19:4922 नव॰

Mulayam Singh Yadav का निधन, UP में तीन दिनों का राजकीय शोक, सैफई पहुंचा पार्थिव शरीर

mulayam singh yadav
WhatsApp ↗
Mulayam Singh Yadav का निधन, UP में तीन दिनों का राजकीय शोक। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऐलान किया है कि पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर यूपी में 3 दिनों का राजकीय शोक रहेगा। इस दौरान प्रदेश में तमाम सरकारी कार्यालयों में लगे राष्ट्रीय ध्वज आधे झुकाए जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भले ही राजनीतिक विरोधी के रूप में सुर्खियों में रहते हैं, लेकिन शोक की इस घड़ी में मानवीय संवेदना दिखाते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परिजनों को ढाढस बंधाया है। उन्होंने पीड़ित परिवार के लिए ईश्वर से संबल की कामना की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यालय से जारी बयान में कहा गया, दिग्गज राजनेता मुलायम सिंह यादव के निधन उत्तर प्रदेश सरकार 3 दिनों का राजकीय शोक घोषित करती है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। समाचार एजेंसी योगी आदित्यनाथ और मुलायम सिंह यादव की मुलाकात वाली फाइल तस्वीर भी जारी की है। इस तस्वीर में राजनेता मुलायम सिंह यादव और योगी आदित्यनाथ की मुलाकात के दौरान मुलायम सिंह यादव के बेटे अखिलेश यादव भी मौजूद हैं। दोनों की मुलाकात के दौरान शिवपाल यादव भी मौजूद रहे थे। हालांकि, समाजवादी पार्टी में आंतरिक टकराव के कारण शिवपाल यादव सपा से अलग हो चुके हैं।
← पिछली खबरMulayam Singh Yadav के निधन पर पीएम मोदी ने क्या कहा ? इमरजेंसी का जिक्र क्यों ?अगली खबर →Mulayam Singh Yadav का 11660 नंबर से क्या कनेक्शन है ?
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।