ताजा खबरें
Nagar Nigam Chunav, सकुशल संपन्न हुआ मतदात, वाराणसी में 40.42 प्रतिशत, गंगापुर में 78.54 फीसदी पड़े वोट

Nagar Nigam Chunav, नगर निकाय चुनाव का मतदान शाम 6 बजे सकुशल संपन्न हो गया। वाराणसी में 6 बजे तक कुल 40.42 प्रतिशत और गंगापुर में 78.54 फीसदी पड़े वोट। इस बार शहरी क्षेत्र की अपेक्षा ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने मतदान में अधिक रूची दिखाई।
कड़ी सुरक्षा के बीच EVM पहड़िया स्ट्रॉंग रूम पहुंचने लगा। बता दें कि पहले चरण में वाराणसी समेत 37 जिलों में मतदान कराया गया, वहीं दूसरे चरण में 11 मई को मतदान कराया जाएगा। चुनाव का परिणाम 13 मई को आएगा।
https://khaberhindi.com/nagar-nigam-election-voting-percentage-till-3-pm/
मतदान को सकुशल संपन्न कराने हेतु नागरिक सुरक्षा के 265 स्वयंसेवकों को जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला निर्वाचन अधिकारी एस. राजलिंगम द्वारा विभिन्न मतदान केंद्रों पर दिव्यांगजन एवं वृद्ध जनों के सहयोग हेतु लगाया गया था। जिन के सहयोग से लगभग 500 वृद्धजनों एवं दिव्यांग जनों को मतदान केंद्र पर सहयोग प्रदान किया गया।
आपको बता दें कि 3 बजे तक 32.06 प्रतिशत और गंगापुर में 65.07 फीसदी मतदान हो चुके है। दोपहर 1:00 बजे तक वाराणसी नगर निगम के लिए 24.05%, वही नगर पंचायत गंगापुर में 49. 17 फ़ीसदी मतदान हो चुके हैं। पहले 4 घंटे में सुबह 11 बजे तक वाराणसी नगर निगम में 13.49 फीसद वोट पड़े। जबकि गंगापुर 36.11 फीसद वोटिंग हुई।
https://khaberhindi.com/nagar-nikay-chunav-state-general-secretary-up-swarnakar-sangh-shailesh-verma-cast-his-vote/
बूथों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।. वाराणसी में पहले चरण में मतदान हो रहा है। बूथ एजेंटों की मौजूदगी में पीठासीन अधिकारियों ने बूथों पर मतदान शुरू कराया। वोटर्स ने ईवीएम का बटन दबाकर अपने पसंदीदा प्रत्याशियों को वोट दिया।
KEEP READING
आगे क्या पढ़ें
01Varanasi, 36 वीं वाहिनी पीएसी के जवानों ने निकाली पैदल तिरंगा यात्रा
02Varanasi, दरोगा से मारपीट मामले के अभियुक्त को मिली जमानत, तीन आरोपियों ने किया सरेंडर, सोशल मीडिया पर उठ रहे सवाल
03बाबा साहेब की रो रही होगी आत्मा, 5 साल में बढ़े दलित अपराध के मामले, आंकड़ों पर एक नजर
04Christmas 2023, चरनी में जन्में प्रभु यीशु, फिजाओं में गुंजे कैरोल से लोगों को दिया बधाई संदेश
05Varanasi, गिरजाघरों में क्रिसमस की तैयारी अंतिम दौर में, जन्म की सजाई जाएगी झांकी
06