हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
17:5622 नव॰

NATO Vs China-Russia: नाटो के एशिया में विस्तार के खिलाफ एकसाथ आए रूस-चीन, अमेरिका ने कही ये बड़ी बात

jinping
WhatsApp ↗
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग इन दिनों रूस के दौरे पर हैं। यहां रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ मिलकर चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने दोनों देशों के संबंधों के नए युग की शुरुआत की बात कही। इसके अलावा पश्चिमी देशों द्वारा उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (NATO) के एशिया में किये जा रहे विस्तार पर भी दोनों देशों ने चर्चा की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसको लेकर दोनों नेताओं ने चिंता व्यक्त की और कहा कि इसके जरिए अमेरिका अपने प्रभाव को बढ़ाने की कोशिश कर रहा है। दोनों देशों ने नाटो के एशिया में विस्तार के खिलाफ एकसाथ आने पर सहमति भी बनाई। बताया जाता है कि रूस-यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने पुतिन के सामने एक शांति प्रस्ताव भी रखा। जिसे पुतिन ने मानने से इनकार कर दिया। हालांकि कहा जा रहा है कि ये शांति प्रस्ताव केवल दिखावे के लिए था। चीन रूस के साथ हर तरह से खड़ा है और ये दौरा भी दुनिया को दिखाने के लिए ही है। चीन इसके जरिए रूस को एक तरह से समर्थन दे रहा है। कंगाल हुआ जा रहा पाकिस्तान, मंत्री नहीं दे सकते छोटी 'कुर्बानी', लग्जरी कारों को छोड़ने को नहीं हैं तैयार चीनी राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद पुतिन ने कहा कि वह यूक्रेन पर बातचीत के लिए तैयार हैं। पुतिन ने युद्ध को लेकर चीन की ओर से दिए गए 12-सूत्रीय शांति प्रस्ताव की प्रशंसा भी की। पुतिन ने शी जिनपिंग के साथ बातचीत के बाद कहा, 'चीन द्वारा पेश की गई शांति योजना के कई प्रावधानों को शांतिपूर्ण समाधान के आधार के रूप में लिया जा सकता है। लेकिन ये तभी हो सकता है जब यूक्रेन और उसका साथ देने वाले बाकी पश्चिमी देश इसके लिए तैयार होंगे। हालांकि अभी तक हमने उनकी ओर से ऐसी तत्परता नहीं देखी है।'
टैग्स#russia#china#nato
← पिछली खबरChaitra Navratri 2023: नवरात्रि के पहले दिन होगी देवी शैलपुत्री की पूजाअगली खबर →Pathaan OTT Release Date: छप्परफाड़ कमाई करने के बाद OTT पर रिलीज हो रही शाहरुख खान की 'पठान'
KEEP READING

आगे क्या पढ़ें

VIDEO: डॉ जयशंकर बाइडन की विदाई पर सिडनी में हुए सवाल पर बोले- विदेश मंत्री के रूप में मौन रहना गलती...; डोनाल्ड ट्रंप के अंतिम कार्यकाल में चार साल भारत-अमेरिका संबंध कैसे होंगे?01

VIDEO: डॉ जयशंकर बाइडन की विदाई पर सिडनी में हुए सवाल पर बोले- विदेश मंत्री के रूप में मौन रहना गलती...; डोनाल्ड ट्रंप के अंतिम कार्यकाल में चार साल भारत-अमेरिका संबंध कैसे होंगे?

Israel Hamas War का 14वां दिन, गाजा पट्टी में तबाही के मंजर, PM Modi Palestine के साथ! राष्ट्रपति अब्बास से कहा- मानवीय सहायता भेजना जारी रखेगा भारत02

Israel Hamas War का 14वां दिन, गाजा पट्टी में तबाही के मंजर, PM Modi Palestine के साथ! राष्ट्रपति अब्बास से कहा- मानवीय सहायता भेजना जारी रखेगा भारत

Israel Hamas War: इजरायल पर हमास के बाद हिजबुल्ला का हमला, रॉकेट के बाद मोर्टार के हमलों से थर्राई यहूदियों की धरती03

Israel Hamas War: इजरायल पर हमास के बाद हिजबुल्ला का हमला, रॉकेट के बाद मोर्टार के हमलों से थर्राई यहूदियों की धरती

महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राजघाट पहुंचे जी20 नेता04

महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राजघाट पहुंचे जी20 नेता

यूक्रेन संकट को लेकर अलग-थलग पड़े रूस और चीन: ईयू अधिकारी05

यूक्रेन संकट को लेकर अलग-थलग पड़े रूस और चीन: ईयू अधिकारी

ISRO, भारत के पहले सूर्य मिशन के प्रक्षेपण के लिए तैयार06

ISRO, भारत के पहले सूर्य मिशन के प्रक्षेपण के लिए तैयार

KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।