हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
19:2422 नव॰

NIA का वाराणसी में सर्च ऑपरेशन, बीसीएम के ऑफिस में खलबली

nia
WhatsApp ↗
NIA, NIA ने वाराणसी के महामनापुरी इलाके में छापेमारी की। इसके साथ ही पांच शहरों में भी सर्च ऑपरेशन चल रहा है। एनआईए टीम ने आजमगढ़, देवरिया, वाराणसी, प्रयागराज और चंदौली में 8 जगहों पर सर्च ऑपरेशन चलाया। बीएचयू के छात्र संगठन भगत सिंह स्टूडेंट्स (बीसीएम) मोर्चा की ऑफिस में छापा मारा गया है। इसके साथ ही तीन सदस्यों को हिरासत में ले रखा है। मंगलवार को टीम महामानपुरी कॉलोनी स्थित संगठन के कार्यालय पहुंची और छापेमारी करते हुए दस्तावेजों की पड़ताल शुरू की। एनआईए की टीम को देखते हुए कार्यालय में हड़कंप मच गया। सनातन बयान पर विवाद, कार्रवाई की मांग करते हुए 262 हस्तियों ने CJI को लिखा पत्र आनन-फानन सभी बाहर निकलने लगे। टीम ने कॉलोनी और संगठन कार्यकर्ताओं के घर को सील कर दिया। छात्र संगठन से उनके फोन भी एनआईए ने जब्त कर लिया है। इसके बाद ऑफिस में मौजूद बीसीएम की अध्यक्ष आकांक्षा आजाद और सहसचिव सिद्धि सहित तीन को हिरासत में ले लिया।  
 
← पिछली खबरसनातन बयान पर विवाद, कार्रवाई की मांग करते हुए 262 हस्तियों ने CJI को लिखा पत्रअगली खबर →Varanasi, समाज में महत्वपूर्ण योगदान के लिए डॉ. पी के मुखर्जी को नेशन बिल्डर अवार्ड
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।