हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
19:0222 नव॰

अब अमेरिकी राष्ट्रपति का भाषण Hindi में भी, व्हाइट हाउस के पास पहुंची अपील

biden
WhatsApp ↗
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के भाषण Hindi में भी मिल सकता है। अमेरिका की घरेलू राजनीति में एशियाई-अमेरिकियों की बढ़ती प्रभावशाली भूमिका को देखते हुए राष्ट्रपति द्वारा गठित एक आयोग ने व्हाइट हाउस से आग्रह किया है कि बाइडन के सभी भाषणों का हिंदी और क्षेत्र की कई अन्य भाषाओं में अनुवाद किया जाए जो अधिक से अधिक अमेरिकियों द्वारा बोली जाती हैं। राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति द्वारा दिए गए भाषण केवल अंग्रेजी में उपलब्ध हैं और इस प्रकार 2.51 करोड़ से अधिक सीमित अंग्रेजी जानने वाली आबादी के लिए दुर्गम हैं। वर्तमान में बाइडन के भाषणों का अनुवाद उनकी भाषाओं में नहीं किया जा रहा है। एशियाई-अमेरिकियों, मूल निवासी हवाई और प्रशांत द्वीप समूह (एनएचपीआई) पर राष्ट्रपति के सलाहकार आयोग ने इस सप्ताह अपनी बैठक के दौरान यह सिफारिश की। बैठक के दौरान भारतीय-अमेरिकी समुदाय के नेता अजय जैन भूटोरिया द्वारा एक प्रस्ताव रखा गया था, जिसे आयोग ने स्वीकार कर लिया। सिलिकॉन वैली से ताल्लुक रखने वाले सफल उद्यमी भूटोरिया अब एशियाई अमेरिकियों और एनएचपीआई पर राष्ट्रपति के सलाहकार आयोग के सदस्यों में से एक हैं। अमेरिका की अदालत से Saudi Prince को मिली राहत, पत्रकार की हत्या का केस खारिज बैठक के दौरान, आयोग ने सिफारिश की कि इस प्रस्ताव के तीन महीने के भीतर, अमेरिका के राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के प्रमुख महत्वपूर्ण भाषणों का अनुवाद कई एशियाई अमेरिकी और एनएचपीआई भाषाओं में किया जाना चाहिए और व्हाइट हाउस की वेबसाइट पर जल्द से जल्द उन्हें उपलब्ध कराया जाना चाहिए। आयोग द्वारा अनुशंसित भाषाएं हिंदी, चीनी, कोरियाई, वियतनामी, तगालोग और मंदारिन हैं।
← पिछली खबरNitin Gadkari का दावा- ना किसी को चाय पिलाऊंगा और ना लगेंगे पोस्टर, फिर भी 5 लाख वोट से मिलेगी जीतअगली खबर →Hrithik Roshan और Mahira Khan का वीडियो वायरल, एक ही टेबल पर साथ बैठे दिखे दोनों
KEEP READING

आगे क्या पढ़ें

VIDEO: डॉ जयशंकर बाइडन की विदाई पर सिडनी में हुए सवाल पर बोले- विदेश मंत्री के रूप में मौन रहना गलती...; डोनाल्ड ट्रंप के अंतिम कार्यकाल में चार साल भारत-अमेरिका संबंध कैसे होंगे?01

VIDEO: डॉ जयशंकर बाइडन की विदाई पर सिडनी में हुए सवाल पर बोले- विदेश मंत्री के रूप में मौन रहना गलती...; डोनाल्ड ट्रंप के अंतिम कार्यकाल में चार साल भारत-अमेरिका संबंध कैसे होंगे?

Israel Hamas War का 14वां दिन, गाजा पट्टी में तबाही के मंजर, PM Modi Palestine के साथ! राष्ट्रपति अब्बास से कहा- मानवीय सहायता भेजना जारी रखेगा भारत02

Israel Hamas War का 14वां दिन, गाजा पट्टी में तबाही के मंजर, PM Modi Palestine के साथ! राष्ट्रपति अब्बास से कहा- मानवीय सहायता भेजना जारी रखेगा भारत

Israel Hamas War: इजरायल पर हमास के बाद हिजबुल्ला का हमला, रॉकेट के बाद मोर्टार के हमलों से थर्राई यहूदियों की धरती03

Israel Hamas War: इजरायल पर हमास के बाद हिजबुल्ला का हमला, रॉकेट के बाद मोर्टार के हमलों से थर्राई यहूदियों की धरती

महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राजघाट पहुंचे जी20 नेता04

महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राजघाट पहुंचे जी20 नेता

यूक्रेन संकट को लेकर अलग-थलग पड़े रूस और चीन: ईयू अधिकारी05

यूक्रेन संकट को लेकर अलग-थलग पड़े रूस और चीन: ईयू अधिकारी

ISRO, भारत के पहले सूर्य मिशन के प्रक्षेपण के लिए तैयार06

ISRO, भारत के पहले सूर्य मिशन के प्रक्षेपण के लिए तैयार

KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।