अंतरराष्ट्रीय
बिना कपड़ों के लड़कियों के साथ दिखे रूसी कमांडर, वीडियो वायरल होने पर यूक्रेन युद्ध में भेजने की मिली धमकी

रूस के एक सैन्य अधिकारी का आपत्तिजनक वीडियो रूसी सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। इसमें वह आधे नग्न हैं और उनके पीछे बेड पर दो लड़िया बिना कपड़ों के हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद अब सैन्य अधिकारी को युद्ध के मैदान में भेजने की धमकी दी जा रही है। वीडियो में रूस के एक डिप्टी कमांडर हैं। इनकी पहचान नहीं हो सकी है, लेकिन बताया जा रहा है कि यह रूसी न्यूज वेबसाइट इन्फोरॉस को चलाने वाले डेनिस वैलेरीविच के अधीनस्थ हैं।
जिस अधिकारी का वीडियो वायरल हो रहा है वह एक सैन्य स्कूल में पढ़ाते हैं। वीडियो सामने आने के बाद स्कूल के भीतर नाराजगी फैल गई। बाजा मीडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रूसी सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद गुस्साए अधिकारियों ने उसकी पहचान कर ली थी। अब इन्हें यूक्रेन के साथ युद्ध में भेजने की धमकी दी जा रही है। इस वीडियो में वह कमांडर डेनिस वैलेरीविच से विनती कर रहे हैं कि उसे अगली सुबह देर से आने की इजाजत दी जाए।
क्या कहते हैं वीडियो में
वीडियो में डिप्टी कमांडर कहते हैं, 'कृपया मुझे कल लंच टाइम पर ड्यूटी पर देर से पहुंचने की अनुमति दें, ताकि मैं थोड़ी नींद ले सकूं।' इस वीडियो को वह एक शीशे के सहारे बना रहे थे, जिसमें उनके पीछे दो लड़कियां बिना कपड़ों के बिस्तर पर दिख रही हैं। वह आगे कहते हैं, 'भाई मुझे थोड़ा सोने दो। मैं कल ड्यूटी पर हूं और कल सब ठीक हो जाएगा।' लड़कियों में से एक इस दौरान 'प्लीज डेनिस' कहती है। बाजा ने अपनी रिपोर्ट में लिखा, 'वीडियो के कारण अब उसे युद्ध में भेजने की धमकी दी जा रही है।'
रूस की नौसेना ने जापान सागर में दागी सुपरसोनिक एंटी-शिप मिसाइल: रूसी रक्षा मंत्रालय
पहले भी मिल चुकी है फटकार
पुतिन की सेना को बदनाम करने के लिए उन्हें पहले भी वीडियो पर फटकार मिल चुकी है। वह इस समय एक जांच का सामना कर रहे हैं और अब वह अन्य प्रतिबंधों का सामना कर सकते हैं। यह वीडियो ऐसे समय में आया है, जब हाल ही में रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने एक आदेश जारी कर 1.47 लाख सैनिकों की भर्ती का आदेश जारी किया है। रूसी सेना अब सैनिकों के भर्ती की उम्र भी बढ़ाना चाहती है।
KEEP READING
आगे क्या पढ़ें
01VIDEO: डॉ जयशंकर बाइडन की विदाई पर सिडनी में हुए सवाल पर बोले- विदेश मंत्री के रूप में मौन रहना गलती...; डोनाल्ड ट्रंप के अंतिम कार्यकाल में चार साल भारत-अमेरिका संबंध कैसे होंगे?
02Israel Hamas War का 14वां दिन, गाजा पट्टी में तबाही के मंजर, PM Modi Palestine के साथ! राष्ट्रपति अब्बास से कहा- मानवीय सहायता भेजना जारी रखेगा भारत
03Israel Hamas War: इजरायल पर हमास के बाद हिजबुल्ला का हमला, रॉकेट के बाद मोर्टार के हमलों से थर्राई यहूदियों की धरती
04महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राजघाट पहुंचे जी20 नेता
05यूक्रेन संकट को लेकर अलग-थलग पड़े रूस और चीन: ईयू अधिकारी
06