हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
14:3522 नव॰

सऊद शकील और आगा सलमान ने रच डाला इतिहास, PAK टेस्ट इतिहास की दूसरी सबसे तेज साझेदारी निभाई

pakistan cricket team
WhatsApp ↗
पाकिस्तान को सऊद शकील के रूप में टेस्ट क्रिकेट में दमदार मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज मिल गया है। इसके अलावा सलमान आगा अभी तक बढ़िया ऑलराउंडर साबित हुए हैं। गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम पर मेजबान श्रीलंका ने पहली पारी में 312 रन बनाए, जवाब में पाकिस्तान ने 101 रनों तक पांच विकेट गंवा दिए थे। ऐसा लग रहा था कि श्रीलंका को पहली पारी में बड़ी लीड मिल जाएगी, लेकिन सऊद शकील और सलमान आगा ने मिलकर मैच का रुख पूरी तरह से बदल दिया है। सऊद ने शतक लगाया, वहीं सलमान 83 रन बनाकर आउट हुए। 175 या इससे ज्यादा रनों की साझेदारी की बात करें, तो टेस्ट क्रिकेट में पाकिस्तान की ओर से इंजमाम उल हक और तौफीक उमर ने 2002 में हरारे टेस्ट में 5.67 के रनरेट से रन बनाए थे। शकील-सलमान ने मिलकर 177 रनों की साझेदारी 4.96 के रनरेट से निभाई। इस तरह से ये पाकिस्तान इतिहास की 175+ सबसे तेज साझेदारियों में दूसरे नंबर पर आ गई है। 2016 में पाकिस्तान के लाहौर में यूनिस खान और मोहम्मद यूसुफ ने 319 रनों की साझेदारी 4.90 के रनरेट से निभाई थी, जो इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। पाकिस्तान के टॉप-4 बल्लेबाज फेल हो गए। इसके अलावा सरफराज अहमद भी 17 ही रन बनाकर आउट हुए थे। पाकिस्तान ने पहली पारी के आधार पर श्रीलंका के खिलाफ बढ़त बना ली है।   https://khaberhindi.com/rahkeem-carnival-west-indies-india-test/ यह टेस्ट सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 का हिस्सा है और इसके साथ ही पाकिस्तान और श्रीलंका दोनों ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अपने सफर का आगाज कर रहे हैं। आज मैच का तीसरा दिन है। फिलहाल पाकिस्तान की स्थिति बेहतर नजर आ रही है।
← पिछली खबरपरफॉर्म करते हुए बुरी तरह गिरे बादशाह? वीडियो शेयर कर सिंगर ने बताया अपना हालअगली खबर →Yamuna above danger level, यमुना फिर खतरे के निशान से ऊपर
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।