हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
14:3222 नव॰

परफॉर्म करते हुए बुरी तरह गिरे बादशाह? वीडियो शेयर कर सिंगर ने बताया अपना हाल

badshah
WhatsApp ↗
सिंगर बादशाह को लेकर फैंस परेशान हो गए जब एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। दरअसल, एक शख्स ने वीडियो शेयर किया और लिखा कि बादशाह स्टेज पर परफॉर्मकर रहे थे और उस दौरान उनका पैर फिसला और वह गिर गए। उसने ये भी लिखा कि जरा संभलकर बादशाह। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस सिंगर को मैसेज करने लगे। अब बादशाह ने खुद उस वायरल वीडियो पर कमेंट किया है। नहीं गिरे बादशाह बादशाह ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपना वीडियो शेयर किया और लिखा कि वह बिल्कुल ठीक हैं और वो वीडियो उनका नहीं था। वह कहते हैं भाई मैं बिल्कुल ठीक हूं। मैं किसी स्टेज से नहीं गिरा। मेरे हाथ-पैर भी सब सही हैं। जो इंसान स्टेज से गिरा है आशा है कि वह भी ठीक हो। बादशाह ने वीडियो ट्विटर पर भी शेयर किया और लिखा, 'यह इंसान मैं नहीं हूं, लेकिन यह जो भी है आशा है कि वह सेफ हो। इस वीडियो में फैंस कमेंट कर रहे हैं कि यह पंजाबी सिंगर एली मंगत हैं जो गिर गए। चलिए अब फैंस थोड़ा रिलैक्स फील करेंगे कि उनके फेवरेट सिंगर ठीक हैं। हनी सिंह पर बोले हाल ही में बादशाह का एक इंटरव्यू वायरल हो रहा है जिसमें वह हनी सिंह के साथ अनबन पर बात कर रहे हैं। दरअसल, फैंस इस बात से वाकिफ हैं कि काफी समय से बादशाह और हनी सिंह के बीच ठीक नहीं है। पहले दोनों अच्छे दोस्त थे, लेकिन फिर दोनों के बीच बातचीत बंद हो गई। इस पर हाल ही में बादशाह ने राज शमानी के पॉडकास्ट पर कहा, हम दोनों माफिया मुंदीर बैंड से थे। साल 2009 से मेरे और हनी सिंह के बीच ब्रेक आ गया। मैं उस वक्त जॉब करता था इसलिए मैं काफी डर गया था। जब मैं बनी सिंह को कॉल करता था तो वह मेरी कॉल नहीं उठाते थे। माफिया मुंदीर के वक्त हम कभी मिले नहीं। अगर मिलते तो शायद हमारे बीच आज सब अलग होता।   https://khaberhindi.com/mi-7-mission-impossible-dead-reckoning-part-one-box-office-collection/ साथ गाए हुए गाने नहीं हुए रिलीज बादशाह ने आगे कहा, 'हमने कई गाने साथ में बनाए, लेकिन वो कभी रिलीज नहीं हुए। हनी सिंह सिर्फ अपने करियर पर फोकस कर रहे थे। मैं 2006 से माफिया मुंदीर के साथ था और साल 2009 में मेरे पैरेंट्स मुझे लेकर काफी परेशान हो गए थे। 2011 में हनी सिंह के साथ मेरा पहला गाना आया गेट अप जवानी।' ब्लैंक पेपर पर साइन करवाए बादशाह ने आगे कहा कि हमने भी कई गाने बनाए। प्लीज हमें भी देखें। हम सब पीछे छोड़कर वापस आए। आपको सिर्फ अपने बारे में नहीं सोचना चाहिए। वहीं दूसरी ओर आप हमें भाई बोलते हैं, लेकिन दूसरी ओर आप हमारा स्ट्रगल ही नहीं देखते। उन्होने हमसे खाली पेपर पर साइन करवाए। कॉन्ट्रैक्ट्स का क्या? वो बहुत ही मुश्किल भरे दिन थे
← पिछली खबरPM नरेंद्र मोदी का AAP पर तीखा तंज, परिवर्तन की बात करने वाले कर रहे करोड़ों का शराब घोटालाअगली खबर →सऊद शकील और आगा सलमान ने रच डाला इतिहास, PAK टेस्ट इतिहास की दूसरी सबसे तेज साझेदारी निभाई
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।