अंतरराष्ट्रीय
Pakistan: पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट बार के पूर्व प्रधान की कोर्ट में गोली मारकर हत्या, पेशावर हाईकोर्ट में दूसरे वकील ने किया हमला

पाकिस्तान (Pakistan) के पेशावर उच्च न्यायालय (Peshawar High Court) में एक वकील की दूसरे वकील को गोली मारकर हत्या का एक मामले सामने आया है। जिस वक्त यह मामला हुआ 79 वर्षीय अब्दुल लतीफ आफरीदी (Abdul Latif Afridi) पेशावर उच्च न्यायालय (Peshawar High Court) के बार रूम में मौजूद थे। वह सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष थे, और पाकिस्तान में वकीलों के आंदोलन में सबसे आगे रहने वाले लोगों में उनका नाम शुमार था।
पेशावर पुलिस ने जानकारी साझा की है कि जिस वक्त अब्दुल लतीफ आफरीदी को गोली मारी गयी वह पेशावर हाईकोर्ट के बार में थे। पेशावर पुलिस ने कहा कि सोमवार को अब्दुल लतीफ आफरीदी पेशावर उच्च न्यायालय के बार रूम में बैठे थे। तभी ट्रेनी वकील अदनान ने उन पर गोलियां चला दीं। अस्पताल के प्रवक्ता मुहम्मद आसिम ने कहा कि वरिष्ठ वकील को तुरंत यहां लेडी रीडिंग अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां पहुंचने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
world most useless currency: दुनिया की सबसे बेकार मुद्रा कौन सी है? स्मार्टफोन खरीदने के लिए ले जाना होता एक ठेला नोट
आसिम ने कहा कि अफरीदी को छह गोलियां मारी गईं। पुलिस ने अदनान को गिरफ्तार कर लिया है। अदनान को आतंकवाद रोधी अदालत में भेज दिया गया था। पुलिस को संदेह है कि हमला “व्यक्तिगत दुश्मनी” से किया गया था। वे इस बात की भी जांच कर रहे हैं कि कैसे अदनान पेशावर उच्च न्यायालय परिसर के अंदर पिस्तौल लाने में कामयाब रहा।
KEEP READING
आगे क्या पढ़ें
01VIDEO: डॉ जयशंकर बाइडन की विदाई पर सिडनी में हुए सवाल पर बोले- विदेश मंत्री के रूप में मौन रहना गलती...; डोनाल्ड ट्रंप के अंतिम कार्यकाल में चार साल भारत-अमेरिका संबंध कैसे होंगे?
02Israel Hamas War का 14वां दिन, गाजा पट्टी में तबाही के मंजर, PM Modi Palestine के साथ! राष्ट्रपति अब्बास से कहा- मानवीय सहायता भेजना जारी रखेगा भारत
03Israel Hamas War: इजरायल पर हमास के बाद हिजबुल्ला का हमला, रॉकेट के बाद मोर्टार के हमलों से थर्राई यहूदियों की धरती
04महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राजघाट पहुंचे जी20 नेता
05यूक्रेन संकट को लेकर अलग-थलग पड़े रूस और चीन: ईयू अधिकारी
06