LIVE NEWSROOM खबरें लगातार अपडेट हो रही हैं
मंगलवार, 25 अगस्त 2026
24×7 DIGITAL HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

LIVE SIGNALON AIR
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
LIVE
01:2425 अग॰

पाकिस्तानी सिंगर राहत फतेह अली खान ने US में कव्वाली गा कर सिद्धू को दी श्रद्धांजलि

Pakistani singer Rahat Fateh Ali Khan pays tribute to Sidhu by singing qawwali in US
सिद्धू मूसेवाला की पहली पूण्यतिथी पर सारा देश उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रही है. वहीं पाकिस्तानी सिंगर राहत फतेह अली खान जिनके गाने भारत में भी फेमस है उन्होंने मूसेवालेया तैनू अखियां उड़ीक दियां.... गा कर सिद्धू मूसेवाला को उनकी बरसी पर समर्पित की है. यह गाना उन्होंने अपने अमेरिकी टूर के दौरान पेश किया. आपको बता दें कि राहत फतेह अली खान इस समय अमेरिका के टूर पर हैं और बीते दिनों उन्होंने लॉस ऐंजेलेस में कव्वाली पेश किया. उन्होंने कव्वाली पेश करने से पहले मूसेवाला को याद किया और कहा कि व यह कव्वाली उनकी डेथ एनिवर्सरी को समर्पित कर रहे हैं. जानकारी के अनुसार गुजरांवाला में आज विशेष श्रद्धांजिल कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, फ्लैक्स लगा कर साफ लिखा गया है कि सिद्धू मूसेवाला को श्रद्धांजिल दी जाएगी और लंगर भी लगाया जाएगा. पाकिस्तान की इस समय हालत खुद खराब है फिर भी वह लंगर आयोजित कर रहे है यह पाकिस्तानी फैंस का सिद्धू के प्रति आपार प्रेम उजागर करता है. आपको बता दें कि पाकिस्तान के टोबा टेक सिंह में तो सिद्धू मूसेवाला की याद में होटल बनने जा रहा है। बीते दिनों पंजाब के कुछ सिख पाकिस्तान गए थे उनकी भी नजर एक फ्लैक्स पर पड़ी. फ्लैक्स पर उर्दू में लिखा था- उच्चियां ने गल्लां तेरे यार दियां यह मूसेवाला का चर्चित गीत है. होटल मालिक ने बताया कि यहां होटल बना रहे हैं और इस होटल का नाम सिद्धू मूसेवाला है। यह मूसेवाला को एक श्रद्धांजलि है.
← पिछली खबरश्वेता तिवारी की बेटी Palak Tiwari ने ब्लू कलर की मोनोकिनी में दिया बोल्ड पोजअगली खबर →बेअदबी से जुड़े दो विधेयक लंबित, पंजाब ने किया उम्रकैद का प्रावधान- सीएम ने लिखा गृहमंत्री को पत्र
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।