हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
19:2922 नव॰

The Kashmir Files की एक्ट्रेस Pallavi Joshi हुईं बड़े हादसे का शिकार! गाड़ी ने मारी टक्कर, जानें कैसी है हालत

pallavi joshi
WhatsApp ↗
Pallavi Joshi Hit by Vehicle on Film Set: डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) की पत्नी और 'द कश्मीर फाइल्स' (The Kashmir Files) फिल्म की एक्ट्रेस, पल्लवी जोशी (Pallavi Joshi) एक बड़े हादसे का शिकार हुई हैं. बता दें कि ये एक्ट्रेस हैदराबाद में अपनी नई फिल्म, 'द वैक्सीन वॉर' (The Vaccine War) की शूटिंग कर रही थीं जब इन्हें एक गाड़ी ने टक्कर मार दी. पल्लवी जोशी के साथ यह हादसा कैसे हुआ, वो फिलहाल किस हालत में हैं और उनका इलाज कैसा चल रहा है- आइए सबकुछ डिटेल में जानते हैं... The Kashmir Files एक्ट्रेस को गाड़ी ने मारी टक्कर जैसा कि हमने आपको अभी बताया, 'द कश्मीर फाइल्स' (The Kashmir Files) फिल्म की एक्ट्रेस और फिल्म के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री की पत्नी (Vivek Agnihotri Wife), एक्ट्रेस पल्लवी जोशी (Pallavi Joshi) को उनकी नई फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' (The Vaccine War) के फिल्म सेट पर एक गाड़ी ने टक्कर मार दी. बता दें कि एक्ट्रेस इस फिल्म के लिए हैदराबाद में शूटिंग कर रही हैं. जानें अब कैसी है Pallavi Joshi की हालत मीडिया रिपोर्ट्स का यह कहना है कि यूनिट सोर्सेस ने उन्हें बताया है कि एक गाड़ी कंट्रोल खो बैठी जिसके चलते उसने एक्ट्रेस पल्लवी जोशी को ही टक्कर मार दी. बता दें कि पल्लवी को ज्यादा चोट नहीं आई है क्योंकि उन्होंने टक्कर लगने के बाद भी पहले शॉट दिया और उसके बाद एक नजदीकी अस्पताल में अपना इलाज करवाने गईं. रिपोर्ट्स के मुताबिक अब पल्लवी जोशी काफी बेहतर हैं और सौभाग्य से उन्हें ज्यादा चोट नहीं लगी थी. बुर्ज खलीफा पर पठान के ट्रेलर ने मचाई धूम, Shahrukh khan के डांस ने दुबई में लगाई आग बता दें कि पल्लवी जोशी अपने पति, विवेक अग्निहोत्री की जिस फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' पर काम कर रही हैं, वो भी एक असली कहानी पर आधारित है. कोविड के समय में वैक्सीन्स को लेकर लोगों को जो परेशानी हुई है, यह उसपर बेस्ड है. फिल्म में अनुपम खेर (Anupam Kher) और नाना पाटेकर (Nana Patekar) अहम भूमिकाएं निभा रहे हैं.
← पिछली खबरUNSC: हाफिज सईद का बहनोई अब्दुल रहमान मक्की वैश्विक आतंकी घोषित, पिछले साल चीन ने बचाया थाअगली खबर →India vs New Zealand ODI Series: भारत का घर में है धांसू रिकॉर्ड, 34 सालों से न्यूजीलैंड को पहली ODI सीरीज जीतने का इंतजार
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।