LIVE NEWSROOM खबरें लगातार अपडेट हो रही हैं
रविवार, 23 अगस्त 2026
24×7 DIGITAL HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

LIVE SIGNALON AIR
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
LIVE
20:5223 अग॰

Patepur News: ट्रक-ट्रैक्टर में जबरदस्त भिड़ंत, ट्रैक्टर चालक की जमकर हुई पिटाई

accident in patepue
Patepur News, पातेपुर में ट्रक और ट्रैक्टर के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई. इस टक्कर में ट्रक के इंजन का पार्ट क्षतिग्रस्त हो गया. घटना से आक्रोशित होकर ट्रक के चालक और उनके सहयोगियों ने ट्रैक्टर चालक की जमकर पिटाई कर दी. हालांकि, मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों की मदद से ट्रैक्टर चालक को बचाया गया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया. घटना पातेपुर थाना से 500 मीटर की दूरी पर मठ के पास हुई है. घटना के बाद से इलाके में अफरा-तफरी मची हुई है. स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां आए दिन इस तरह की घटनाएं होती रहती है, जिससे लोगों में भय रहता है. प्रशासन को इस मामले में कोई सही कदम उठाना चाहिए ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी हो. स्थानीय लोगों के अनुसार, पातेपुर में हर साल सैकड़ों की संख्या में सड़क दुर्घटनाएं देखने को मिलती है. इसके बावजूद प्रशासन कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है.
← पिछली खबरMahashivratri पर घर बैठे पाएं श्री काशी विश्वनाथ मंदिर का प्रसादअगली खबर →Directorate of Tourism का बनारस-अयोध्या के समेकित विकास पर जोर, 'सुस्ती' पर जताई नाराजगी, नए पर्यटन विकास योजना का प्रस्ताव मांगा
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।