LIVE NEWSROOM खबरें लगातार अपडेट हो रही हैं
रविवार, 23 अगस्त 2026
24×7 DIGITAL HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

LIVE SIGNALON AIR
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
LIVE
08:5823 अग॰

Pathaan Box Office Record: शाहरुख खान के आगे पानी मांग गए यश और प्रभास, आंकड़े देख झूमेंगे किंग खान के फैंस

pathan
Pathaan Box Office Record: जैसा की उम्मीद थी... बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और अदाकारा दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की फिल्म पठान बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर रही है। आलम ये है कि फिल्म ने रिलीज होते ही कई बड़े रिकॉर्ड्स तोड़ने शुरू कर दिए हैं। सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म पठान की रिलीज को 3 दिन पूरे हो चुके हैं। इन 3 दिनों में ही फिल्म पठान ने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई करते हुए अपने खाते में 160 करोड़ रुपये जैसी बड़ी रकम जोड़ ली है। ये आंकड़ा इंडियन बॉक्स ऑफिस का है। जबकि, वर्ल्डवाइड स्तर पर फिल्म 3 दिन में ही 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है। इतना ही नहीं, इसके साथ ही फिल्म ने बाहुबली 2 और केजीएफ 2 जैसी बड़ी हिट फिल्मों के रिकॉर्ड्स को भी धराशायी कर दिया है। लंबे वक्त बाद कोई बॉलीवुड फिल्म सिनेमाघर पहुंची है। जिसने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर बड़े-बड़े रिकॉर्ड्स को धराशायी करना शुरू कर दिया है। पठान ने तीसरे दिन 160 करोड़ रुपये की कुल कमाई कर इंडियन बॉक्स ऑफिस पर केजीएफ 2 और बाहुबली 2 को मात दी है। Hotness Overloaded: कैमरे के सामने बेकाबू हुईं Nikki Tamboli! ब्रा पहनकर काउच पर दिए सबसे ज्यादा हॉट पोज इससे पहले सुपरस्टार यश की फिल्म केजीएफ 2 ने 3 दिन में ही 140 करोड़ रुपये अपने नाम कर लिए थे। जबकि, सुपरस्टार प्रभास की फिल्म बाहुबली 2 ने भी इंडियन बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन ही 1.27 करोड़ रुपये की मोटी रकम अपने नाम की थी। ये आंकड़े वाकई शानदार है।
← पिछली खबरTN Doctors Association की मांग, डॉक्टरों और नर्सों को अनुबंध के आधार पर भर्ती न करेंअगली खबर →खुशी से झूम उठेंगे सरकारी कर्मचारी! 8th Pay Commission लाने पर हो सकती है घोषणा
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।