LIVE NEWSROOM खबरें लगातार अपडेट हो रही हैं
रविवार, 23 अगस्त 2026
24×7 DIGITAL HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

LIVE SIGNALON AIR
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
LIVE
10:0223 अग॰

Pathan Day 6 Box Office Collection: शाहरुख खान की पठान ने छठे दिन कमाए 25 करोड़, जानें कितनी हुई कुल कमाई?

pathan
Pathan Day 6 Box Office Collection: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की पठान ने अपने पहले वीकेंड में वर्ल्डवाइड 500 करोड़ रुपये की कमाई करके सभी को चौंका दिया था। फिल्म पठान सिनेमाघरों में जब रिलीज होने के लिए तैयार थी तो किसी को अंदाजा नहीं था कि यह पहले वीकेंड में ही 500 करोड़ के पार निकल जाएगी। शाहरुख खान का जादू दर्शकों के सिर पर ऐसा चढ़ा कि वो खुद को फिल्म देखने से रोक नहीं पाए। फिल्म पठान की बम्पर सफलता का श्रेय डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद को भी जाता है, जिन्होंने बॉलीवुड की सबसे स्टाइलिश एक्शन एंटरटेनर बनाई, जिसने दर्शकों को इतना उत्साहित किया। अगर फिल्म के फर्स्ट मंडे की बात करें तो पठान ने छठे दिन भी शानदार परफॉर्मेंस दी है। फिल्म ने सोमवार के दिन लगभग 18 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी दर्ज कराई थी, जिसके दम पर इसने बहुत ही बढ़िया कमाई की है। जानिए Akshay kumar की फिल्म Selfiee रिलीज होने से पहले क्यों हुई फ्लॉप अगर ट्रेड से सामने आई ताजा रिपोर्ट की बात करें तो सुनने में आ रहा है कि फिल्म पठान ने सोमवार के दिन 25 करोड़ रुपये की कमाई की है। किसी भी बॉलीवुड मूवी द्वारा सोमवार के दिन की गई यह सबसे ज्यादा कमाई है। पठान से पहले किसी भी बॉलीवुड मूवी ने सोमवार के दिन इतनी शानदार कमाई नहीं की है। शाहरुख खान स्टारर पठान ने 6 दिनों में डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर 295 करोड़ रुपये का कारोबार करके बॉलीवुड की सबसे सफल मूवी का खिताब अपने नाम कर लिया है। फिल्म पठान से पहले किसी भी फिल्म ने 6 दिनों इतनी शानदार कमाई नहीं की थी। शाहरुख खान को लम्बे वक्त से एक सफल मूवी की तलाश थी, जो उन्हें पठान के रूप में मिल गई है। ट्रेड पंडितों का मानना है कि पठान ने शाहरुख खान की सफल वापसी करा दी है। कई लोग तो शाहरुख खान के कमबैक को बॉलीवुड सिनेमा का सबसे ऐतिहासिक कमबैक मान रहे हैं।  
← पिछली खबरPTZ CCTV Camera: चोरों की कर देगा सिटी पट्टी गुल, इतनी कम कीमत में !अगली खबर →Budget 2023: क्या होता है आर्थिक सर्वेक्षण, बजट से पहले क्यों किया जाता है जारी
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।