अंतरराष्ट्रीय
Pervez Musharraf Death: पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ का निधन, दुबई के अस्पताल में ली अंतिम सांस

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ का निधन हो गया है। पाकिस्तान मीडिया के हवाले से यह खबर सामने आई है। मुशर्रफ लंबे समय से बीमार चल रहे थे और दुबई के अस्पताल में उनका इलाज किया जा रहा था। उन्होंने 79 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। मुशर्रफ अमाइलॉइडोसिस बीमारी से जूझ रहे थे।
इस बीच, जानकारी मिली है कि पूर्व सैन्य शासक जनरल परवेज मुशर्रफ के पार्थिव शरीर को दफनाने के लिए पाकिस्तान ले जाया जाएगा। जियो न्यूज के मुताबिक, परवेज मुशर्रफ के परिजनों ने उनके पार्थिव शरीर को पाकिस्तान ले जाने के लिए दुबई में पाकिस्तानी वाणिज्य दूतावास में एक आवेदन दायर किया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुशर्रफ के पार्थिव शरीर को वापस पाकिस्तान लाने के लिए एक विशेष सैन्य विमान नूर खान एयरबेस से दुबई के लिए उड़ान भरेगा। दुबई में पाकिस्तान के महावाणिज्य दूतावास ने उनके शरीर को पाकिस्तान वापस भेजने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) जारी किया है। महावाणिज्यदूत हसन अफजल खान ने बताया कि 'हम उनके परिवार के संपर्क में हैं और वाणिज्य दूतावास हर संभव मदद करेगा।
Hindenburg Report: अडानी मामले में मायावती ने केंद्र सरकार को घेरा, BSP सुप्रीमो ने कही ये बात
बता दें कि पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति और सेना प्रमुख परवेज मुशर्रफ का जन्म 11 अगस्त 1943 को दिल्ली के दरियागंज इलाके में हुआ था। 1947 में भारत विभाजन के कुछ दिन पहले ही उनका पूरा परिवार पाकिस्तान जाने का फैसला किया था। उनके पिता पाकिस्तान सरकार में काम करते थे।
KEEP READING
आगे क्या पढ़ें
01VIDEO: डॉ जयशंकर बाइडन की विदाई पर सिडनी में हुए सवाल पर बोले- विदेश मंत्री के रूप में मौन रहना गलती...; डोनाल्ड ट्रंप के अंतिम कार्यकाल में चार साल भारत-अमेरिका संबंध कैसे होंगे?
02Israel Hamas War का 14वां दिन, गाजा पट्टी में तबाही के मंजर, PM Modi Palestine के साथ! राष्ट्रपति अब्बास से कहा- मानवीय सहायता भेजना जारी रखेगा भारत
03Israel Hamas War: इजरायल पर हमास के बाद हिजबुल्ला का हमला, रॉकेट के बाद मोर्टार के हमलों से थर्राई यहूदियों की धरती
04महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राजघाट पहुंचे जी20 नेता
05यूक्रेन संकट को लेकर अलग-थलग पड़े रूस और चीन: ईयू अधिकारी
06